फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News 201 Agniveers became part of army took oath in passing out parade

Kotdwar: सेना का अंग बने 201 अग्निवीर, पासिंग आउट परेड में तिरंगे का मान और देश की रक्षा की ली शपथ

Tue, 03 Dec 2024 08:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाल रेजिमेंट का इतिहास शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है।

विज्ञापन
Kotdwar News 201 Agniveers became part of army took oath in passing out parade
अग्निवीर पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना के नायक भवानी दत्त जोशी अशोक चक्र परेड ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में 31 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद अग्निवीर कोर्स-4 के 201 अग्निवीर रिक्रूट रेजिमेंट गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए। अग्निवीरों ने राष्ट्र ध्वज को नमन किया और धर्मग्रंथ पर हाथ रखकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। अग्निवीरों ने परेड का प्रदर्शन किया और युद्ध स्मारक पर जाकर सैनिकों की वीरता, युद्ध कौशल का भावपूर्ण स्मरण कर बलिदानियों को याद किया।

विज्ञापन


समीक्षा अधिकारी ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने अग्निवीरों की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाल रेजिमेंट का इतिहास शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है।

विज्ञापन

World Disabled Day: सीएम धामी ने दिव्यांग कर्मचारियों को किया सम्मानित, दिए राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने सेना का अंग बने अग्निवीरों का आह्वान करते हुए कहा कि वे देश की रक्षा और तिरंगे के मान के लिए सदैव तत्पर रहें। अनुशासित रहकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए सेना व रेजिमेंट का नाम रोशन करें। इस अवसर पर सेना का अंग बने अग्निवीरों के माता-पिता व अभिभावकों को ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने गौरव पदक देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed