फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   World Disabled Day 2024 CM Dhami honored skilled disabled employees distributed state level efficiency awards

Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, दिव्यांगजनों को मिलेंगे मुफ्त उपकरण, छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन IAS की कोचिंग

Tue, 03 Dec 2024 05:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2024 05:15 PM IST
सार

World Disabled Day 2024: सीएम धामी ने दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों और स्व रोजगार कर रहे दिव्यांग जनों व उनके सेवायोजकों को किया सम्मानित किया। 

विज्ञापन
World Disabled Day 2024 CM Dhami honored skilled disabled employees distributed state level efficiency awards
दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के  दिव्यांगजनों को जिलों में विशेष शिविरों के माध्यम से मुफ्त उपकरण मिलेंगे और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आईएएस की कोचिंग दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुभाष मार्ग स्थित वेडिंग प्वाॅइंट में आयोजित समारोह में 89 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं स्वरोजगार कर रहे दिव्यांगजनों को राज्यस्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान करते हुए इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, हम आज प्रदेश के उन दिव्यांग नायकों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास, धैर्य और साहस से न केवल अपना जीवन बदला है बल्कि दिव्यांगों के प्रति समाज की सोच और दृष्टिकोण को भी बदलने का काम किया है। सभी दिव्यांगजनों ने अपनी शारीरिक परिस्थिति को एक चुनौती के रूप में लेकर न केवल अपने सपनों को साकार किया है बल्कि समाज को प्रेरित करने का काम किया है।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा, आज सरकारी दफ्तरों से लेकर खेल के मैदान तक हर जगह हमारे दिव्यांग भाई-बहन अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहे हैं। जब भी हम कोई अस्पताल, बस अड्डा जैसी सार्वजनिक इमारत बनाते हैं तो उसमें दिव्यांगजनों के लिए सुविधा का विशेष ध्यान रखते हैं। दिव्यांगजनों को अलग-अलग श्रेणी में पांच पेंशन दी जा रही है। दिव्यांगजन से विवाह करने पर 25 हजार रुपए की धनराशि दिव्यांग दंपत्ति को प्रोत्साहन स्वरूप दी जा रही है।

यही नहीं कक्षा एक से कक्षा आठ तक के दिव्यांग बच्चों या दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। ऊधमसिंह नगर में ‘विशेष मानसिक पुनर्वास गृह’ का निर्माण किया जा रहा है। समारोह में विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सचिव समाज कल्याण नीरज खैरवाल, निदेशक एवं आयुक्त दिव्यांगजन प्रकाश चंद्र, अपर सचिव गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

इस श्रेणी में इन दिव्यांगजनों को मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार

दक्ष दिव्यांग कर्मचारी
-गौरव सिंह, हेम चंद्र पलड़िया, भरत सिंह, मकर सिंह, नीमा जोशी, प्रकाश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, कमल किशोर, रविंद्र कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, साइस्ता, आशीष गुप्ता, उमा ढौंडियाल, देवेंद्र सिंह, भुवन चंद्र मिश्रा, रमेश राम, सोहन लाल, रघुवीर सिंह, रामगोपाल भट्ट, अशोक लाल, डाॅ. ऋचा गंगवार, मनोहर सिंह, डाॅ. मनोज जोशी, सुनीता डंडरियाल, शशिभूषण 

उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी
-रवि काण्डपाल, प्रकाश चंद्र, आदित्य गुरुरानी, दिवेश प्रसाद, संदीप रस्तोगी, अरविंद सिंह, अंकुल कुमार, भारती अग्रवाल, विकास कुमार, हरेंद्र सिंह, वंश उपाध्याय, सतेंद्र कुमार, आकाश पटेल, सावेद अली, ललित चंद्र जोशी, संदीप माटा, राहुल कुमार, उमेश त्रिपाठी, पृथ्वी सम्राट, गरिमा जोशी, तुषार चंद्र,नरेश पैन्यूली, आशीष कुमार, काजल राणा, बाबू सिंह, सुबोध कुमार, खुशी, मनीषा, जसपाल सिंह, दीपू सिंह, कविता, खुशबू जिंदल।

स्वत: रोजगार में रत दिव्यांग
प्रकाश सिंह पंचवाड़ी, कमल किशोर, पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह, दीपक चंद्र शर्मा, कमलकांत, सोनू, शहजादी, प्रवेज, शमीम, आजम अली, आस मौहम्मद, मुमताज, शकील, प्यारे लाल, मनोज तोमर, दर्शन सिंह, मो.फईम, अकरम, अमित सिंह, करिश्मा, विनिता तड़ागी, नीमा मटेला, चंदन सिंह लटवाल, नक्शा सिंह, सोवन देई, सुरेंद्र सिंह, पवित्रा देवी, गुलसराज अंसारी, गजेंद्री देवी।

ये संगठन भी सम्मानित
-हर्षल फाउंडेशन देहरादून, जनहित दिव्यांग सेवा समिति जमशेदपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed