फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Mohammad Deepak scuffled with a Hindu trader police put him in the lock-up

कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 06:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 01 Oct 2026 06:18 PM IST
सार

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद तोड़ने के दौरान घटे घटनाक्रम को लेकर दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की थी। इस पर एक व्यापारी ने प्रतिक्रिया दी तो इस पर बवाल हो गया।

विज्ञापन
Kotdwar Mohammad Deepak scuffled with a Hindu trader police put him in the lock-up
मोहम्मद दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक हिंदू व्यापारी से अभद्रता करने और धमकी देने के आरोपी मोहम्मद दीपक को पुलिस ने हवालात में डाल दिया। व्यापारी की ओर से मोहम्मद दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने और व्यापारी पर हमला करने वाले मोहम्मद दीपक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए व्यापार मंडल ने कोतवाली में धरना दिया। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद तोड़ने के दौरान घटे घटनाक्रम को लेकर कोटद्वार के जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की थी। इस पर गंगादत्त जोशी मार्ग पर राधिका गारमेंट्स प्रतिष्ठान के संचालक संजीव टांक उर्फ बबलू ने टिप्पणी की। संजीव टांक का आरोप है कि यह टिप्पणी दीपक को नागंवार गुजरी। बृहस्पतिवार सुबह उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर दीपक ने न केवल अभद्रता और हाथापाई की, बल्कि आसपास के मुस्लिम व्यापारियों को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश की।
विज्ञापन


UK Big News: दो इंजीनियरों की मौत, भालू के हमले में गई महिला की जान, स्मैक तस्करी में बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव टांक ने इस संबंध में तहरीर पुलिस को सौंपी। कोतवाली पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। वहीं, घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, महामंत्री नवीन गोयल विक्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए। एएसपी मनोज ठाकुर भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिए जाने की बात कहते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

व्यापारियों ने दो टूक कहा कि समाज में सांप्रदायिकता फैलाने और व्यापारियों पर आए दिन हमले करने वाले मोहम्मद दीपक के खिलाफ अगर पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई नहीं करता, तो व्यापारी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed