फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Accident on highway in Dugadda child dies after being hit by a truck near the barrier

Kotdwar: दुगड्डा में हाईवे पर हादसा; ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत, खेलकर लौट रहा था घर

Mon, 23 Feb 2026 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Feb 2026 07:52 PM IST
सार

बच्चा पार्क में खेलने के लिए गया हुआ था। घर लौटते वक्त वह हाईवे क्रॉस कर रहा था। इस दौरान कोटद्वार की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kotdwar Accident on highway in Dugadda child dies after being hit by a truck near the barrier
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दुगड्डा स्थित पार्क के समीप हाईवे से गुजर रहे एक गैस सिलिंडर के ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


घटना सोमवार देर शाम की है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास के पार्क में खेलने के लिए गया हुआ था। घर लौटते वक्त वह हाईवे क्रॉस कर रहा था। इस दौरान कोटद्वार की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पास ही बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को आकस्मिक सेवा वाहन 108 से बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


Uttarakhand:  कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात, गर्मजोशी के साथ गले लग किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनंदन अपने दादा-दादी के साथ दुगड्डा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा-2 में अध्ययनरत था। अभिनंदन के पिता रविकांत गिरी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत हैं। मूल रूप से बरेली निवासी मृतक के दादा मुन्ना गिरि राजकीय जूनियर हाईस्कूल बोरगांव में सहायक अध्यापक हैं। वे दुगड्डा में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed