{"_id":"691c7bfad216fa8e9f081993","slug":"kotdwar-accident-news-dumper-fell-into-ditch-between-gumkhal-and-satpuli-one-died-and-two-were-injured-2025-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar Accident: गुमखाल-सतपुली मार्ग पर हादसा, खाई में गिरा डंपर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar Accident: गुमखाल-सतपुली मार्ग पर हादसा, खाई में गिरा डंपर, एक की मौत, दो घायल
Tue, 18 Nov 2025 07:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:35 PM IST
सार
Kotdwar Accident News: शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गुमखाल-सतपुली मार्ग पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा एक डंपर कुल्हाड़ मोड़ के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में डंपर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
लैंसडौन पुलिस के अनुसार, गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में बॉबी (48) पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम अध्याना, नकुड़, जिला सहारनपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Vikasnagar Accident: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा, खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, हेल्पर घायल
विज्ञापन
वहीं, शिवकुमार पुत्र संजीव और सूरज पुत्र जादवीर, दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा को सतपुली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाली पुलिस लैंसडौन के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।