{"_id":"58f8578e4f1c1bde6b47100e","slug":"korea-keen-to-invest-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरिया भी उत्तराखंड में निवेश को उत्सुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोरिया भी उत्तराखंड में निवेश को उत्सुक
भास्कर पोखरियाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर-सिडकुल हाल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर सिडकुल में उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिडकुल प्रशासन की पहल पर विदेशी निवेश की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
मलेशिया, थाईलैंड और चीन के बाद अब दक्षिण कोरिया के उद्यमी भी निवेश के लिए यहां आ रहे हैं। इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव एस. रामास्वामी की ओर से कोरियन उद्योगपतियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। संभावना जताई जा रही है कि मई के तीसरे सप्ताह में कोरिया एसेंबली से एक शिष्टमंडल उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए आएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 22 से 24 अप्रैल के बीच उत्तराखंड में चाइना के उद्यमियों की एक टीम निवेश के सिलसिले में आ रही है। चीन के उद्योगपति इससे पहले हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में निवेश की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सिडकुल प्रशासन की पहल पर उनका रुख इस ओर हुआ।
विज्ञापन
चीन की जो कंपनियां हरियाणा पंजाब और राजस्थान में निवेश करने जा रही थी उनमें एसडी पॉलीटैक, टीसी यान लिमिटेड और इनोवेटिस टैक्सटाइल लिमिटेड के साथ ही सिवांता स्पमटैक शामिल हैं। अब ये कंपनियां उत्तराखंड सिडकुल में उद्योग लगाने को उत्सुक हैं। सिडकुल प्रशासन के मुताबिक अधिकांश विदेशी कंपनियां पंतनगर सिडकुल में ज्यादा निवेश करने के इच्छुक हैं।
हालांकि 22 से 24 अप्रैल के बीच चीन से उद्यमियों का जो दल आ रहा है वह पहले चरण में हरिद्वार सिडकुल में निवेश का इच्छुक है। हरिद्वार से हवाई सेवा की सुविधा भी मात्र 30-35 किलोमीटर के दायरे में स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर है। पंतनगर सिडकुल में हवाई सुविधा मात्र तीन से पांच किमी के क्षेत्रफल में ही मौजूद है लेकिन यहां से विदेशी माल के आयात और निर्यात के लिए पंतनगर में ही रेलवे और सिडकुल का ज्वाइंट वैंचर कॉनकोर में कस्टम की सुविधा को देखते हुए उद्यमी पंतनगर सिडकुल में भी निवेश को बेहतर मान रहे हैं।
उत्तराखंड सिडकुल में निवेश की दृष्टि से कोरियन एसेंबली से एक दल मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में उत्तराखंड आ रहा है। इसके लिए बाकायदा राज्य सरकार की ओर से हाल ही में चीफ सेक्रेटरी ने एक आमंत्रण पत्र भेजा है। यह दल पंतनगर सिडकुल, सितारगंज, हरिद्वार आदि जगहों में उद्योगों के जरिए निवेश करने की दृष्टि से आ रहा है।
- डा. आर राजेश, एमडी सिडकुल