फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   knife fight in dhaba at haridwar

हरिद्वारः सिडकुल क्षेत्र के एक ढाबे पर देर रात जुआ खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी, दो पुलिस कर्मी घायल

Mon, 13 May 2019 07:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 May 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
knife fight in dhaba at haridwar
प्रतीकात्मक

जिला मुख्यालय में कचहरी से सटे एक ढाबे पर देर रात जुआ खेलने के दौरान हुई छुरेबाजी में दो कांस्टेबल, भाजपा नेता, उसका भाई एवं ढाबा स्वामी घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों कांस्टेबलों को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिडकुल पुलिस ने मुख्य आरोपी भेलकर्मी को हिरासत में ले लिया है जबकि उसका भतीजा एवं अन्य आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने मामले में तीन नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रोशनाबाद में जिला कचहरी से कुछ ही दूरी पर काफी संख्या में ढाबे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भरतू के ढाबे में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद भेलकर्मी अनिल कुमार चौधरी निवासी सेक्टर तीन भेल एवं शुभम राठी पुत्र धर्मपाल सिंह राठी निवासी रामनगर कालोनी ज्वालापुर के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई।

विज्ञापन

आरोप है कि उस वक्त तो भेलकर्मी अनिल वहां से चला गया, मगर कुछ देर बाद भेलकर्मी अपने भतीजे रजत, नवीन एवं अन्य कुछ साथियों के साथ ढाबे पर पहुंचा और शुभम पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद शुभम के बीच बचाव में आए कांस्टेबल अरुण कोटनाला, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता सौरभ शर्मा, उसके भाई गौरव शर्मा निवासीगण नया हरिद्वार कालोनी एवं ढाबा स्वामी भरतू पर भी आरोपियों ने छुरे से हमला किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


छुरेबाजी में दोनों कांस्टेबल समेत पांच लोग घायल हो गए। मारपीट करने के बाद भेलकर्मी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसओ देवराज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोनों कांस्टेबलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भेलकर्मी अनिल को हिरासत में ले लिया।

एसएसपी ने बताया कि कांस्टेबलों की हालत खतरे से बाहर है। एक कांस्टेबल अरुण की आजकल पुलिस लाइन में ड्यूटी चल रही है, जबकि जितेंद्र की तैनाती ज्वालापुर कोतवाली में है। बताया कि पीड़ित शुभम राठी का आर्यनगर के पास वाशिंग स्टेशन है। बताया कि मामले में शुभम राठी की तहरीर पर भेलकर्मी अनिल चौधरी, रजत, नवीन व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed