फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Knife attack in minor dispute, one injured

Dehradun News: मामूली विवाद में चाकू से हमला, एक घायल

Wed, 26 Jul 2023 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Knife attack in minor dispute, one injured
शहर में नाग मंदिर रोड स्थित एक होटल के कर्मचारियों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी में होटल के एक कर्मचारी ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित जसवीर निवासी जौनपुर टिहरी गढ़वाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीती रात नितिश उर्फ छोटू निवासी दिल्ली ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि इसके बाद झांसी निवासी नंद किशोर के साथ आए नितिश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी गर्दन पर चोट आई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी नितिश और नंद किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों एक ही होटल में काम करते हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
होटल कर्मचारियों के सत्यापन की मांग
क्यारकुली भट्टा की ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने शहर के होटलों में काम करने वालों के सत्यापन की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई होटल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने होटल, होमस्टे, रेस्टोंरेंट की भी जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed