फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kishore Upadhyay Statement for exit poll

एग्जिट पोल पर पाबंदी लगाए आयोग: किशोर

Fri, 10 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kishore Upadhyay Statement for exit poll
- फोटो : file photo

विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल से प्रदेश कांग्रेस सदमे में है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को पीछे दिखाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया। एग्जिट पोल के औचित्य पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को इन पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड के लोगों ने कांग्रेस पर पूरा भरोसा किया है और कांग्रेस 46 सीटों के साथ सरकार बना रही है।

विज्ञापन


किशोर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में एग्जिट पोल के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शनिवार को सभी 70 सीटों पर परिणाम आ जाएंगे। नतीजे आने से पहले कुछ मीडिया समूहों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं, जिन्हें वह सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल पहले भी गलत निकले हैं और ये एक गलत परंपरा है। 
विज्ञापन


इससे मन: स्थिति पर असर पड़ता है। जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, वे मायूसी का शिकार हो सकते हैं और उन्हें हार्ट अटैक तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे काउंटिंग में लगी मशीनरी की मनोदशा पर भी असर पड़ता है। किशोर ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि कुकुरमुत्तों की तरह से उग आई एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियां मोदी के दबाव में काम कर रही हैं। उनके पास भी कई एजेंसिया आई थीं। उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन आयोग से एग्जिट पोल बंद करने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले 37 फिर 46 सीट जीतने का दावा
किशोर पर एग्जिट पोल का असर भी नजर आया। बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रदेश में 46 सीटें जीतने का दावा किया था। एग्जिट पोल आने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर हाल में 37 सीटें जीतेगी और नौ सीटों कांटे का मुकाबला है। जब उन्हें एक दिन पहले के दावे की याद दिलाई गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस 46 सीट जीत रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed