{"_id":"6891180ee219dc8cc60f40e2","slug":"kishore-kumar-remembered-on-his-birth-anniversary-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-755654-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जयंती पर याद किए गए किशोर कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जयंती पर याद किए गए किशोर कुमार
Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य संगम पछवादून की ओर से स्वर सम्राट किशोर कुमार को उनकी 96वीं जयंती पर गीत संध्या का आयोजन किया गया। कवि-शायरों व साहित्यकारों ने उनके स्वर दिए गीतों को गाकर संगीत के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को याद किया।
नीलम शर्मा के आवास पर आयोजित गीत संध्या में बाल कवि एंजल वीनस ने ओ मेरे दिल के चैन..., सिद्धार्थ ने जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर... की प्रस्तुति दी। वर्धमान ने कैसियो और गिटार पर नीले-नीले अंबर पर चांद जब छाए... गीत की धुन बजाई। अंजु राजपुतानी ने तेरे चेहरे से नजर नही हटती..., संतोष गोयल ने भूल गाया सब कुछ... गीत गाया।
डाॅ. मदन पाल बिरला ने किशोर कुमार के कई गीत सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इसी क्रम में नीलम शर्मा, पवन शर्मा, अशोक कुमार, मजाहिर खान, आबिद अनवर, निधि सिंह, सरस्वती उनियाल, हास्य कवि नाथी राम देहाती, वरिष्ठ साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी ने किशोर कुमार के गाए गीतों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।