{"_id":"57601b8a4f1c1b4c2511b6e1","slug":"kishor-said-centre-trying-impose-president-s-rule-for-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा राष्ट्रपति शासन थोपना चाहता हैं केंद्र: किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा राष्ट्रपति शासन थोपना चाहता हैं केंद्र: किशोर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट की आड़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य में वित्तीय संकट खड़ा कर दूसरी बार राष्ट्रपति शासन थोपने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों से रूबरू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ चारधाम यात्रा चरम पर है, वहीं यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार के पास 30 जून के बाद एक पैसा नहीं है। कारण, केंद्र ने महज तीन माह के लिए ही अनुदान जारी किया था।
विज्ञापन
बजट की बात नहीं करते भाजपा नेता
सरकार गिराने और कांग्रेस पार्टी को नीचा दिखाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता उत्तराखंड तो लगातार आ रहे हैं, लेकिन राज्य के बजट की बात कोई नहीं कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान बागी विधायकों पर भी हमला बोला। कहा कि राज्य की जनता उनके कृत्य को देख चुकी है। उनके इस घिनौने राजनीतिक कृत्य का जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन
उपाध्याय ने लंढौरा घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 25 जून को सद्भावना मार्च निकालेगी। इसके अलावा 26 जून को हल्द्वानी में विचार संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कहा कि पार्टी की ओर से लोकतंत्र अभिनंदन अभियान की शुरूआत की गई है।
मार्च से लेकर जून तक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जिस तरीके से भाजपा का मुंहतोड़ जवाब दिया और सरकार हर मोर्चे पर विजेता के रूप में उभरी है, ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन होना ही चाहिए। नौ जून को टिहरी से अभिनंदन समारोहों की शुरूआत कर दी गई है। एक-एक करके राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें आला पार्टी पदाधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।