{"_id":"6056cc768ebc3e592653815e","slug":"kisan-panchayat-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः आज रामनगर में होगी किसान पंचायत, दो हजार से अधिक की जुटने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः आज रामनगर में होगी किसान पंचायत, दो हजार से अधिक की जुटने का दावा
Sun, 21 Mar 2021 10:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
किसान महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान पंचायत पैठपड़ाव में रविवार को होगी। किसान नेताओं का दावा है कि पंचायत में दो हजार से अधिक किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को रानीखेत रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई पत्रकार वार्ता में मोर्चा के ललित उप्रेती ने बताया कि किसान पंचायत में कुमाऊं क्षेत्र से और यूपी के सीमावर्ती जिलों के किसान और महिलाएं भी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
दीवान कटारिया ने कहा कि पंचायत में पहाड़ के किसानों के सवालों, वन ग्राम व गोट-खत्ते वासियों की भूमि पर मालिकाना हक पर चर्चा की जाएगी। महेश जोशी ने कहा कि देश में सरकार ने किसानों के लिए पहले से ही कम मंडियों की व्यवस्था की है। पहाड़ों में तो किसानों की उपज खरीदने के लिए ज्यादातर जगहों पर मंडियां ही नहीं हैं।
विज्ञापन
कहा कि 21 मार्च की किसान पंचायत को किसान नेता राजेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, जगतार सिंह बाजवा, कमांडो रामेश्वर श्योरान और हरनेक सिंह आदि संबोधित करेंगे। इस मौके पर ललिता रावत, एडवोकेट कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपा को महंगाई और बेरोजगारी की चिंता नहीं : प्रीतम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। रोजगार खत्म और कारखाने लगातार बंद हो रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश का मुखिया तो बदल दिया है, लेकिन प्रदेश के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार के जट बहादरपुर ग्राम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा महंगाई के विरोध और किसानों के समर्थन में आयोजित की गई थी।
प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुर्सी पर बैठते ही महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कर दी। जिसमें भाजपा के नेताओं की मानसिकता झलक रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसान चार महीने से सड़कों पर हैं।
300 से अधिक किसान दम तोड़ चुके हैं। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। रोजगार और व्यापार खत्म हो गए हैं। सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि कुंभ के कार्यों पर लीपापोती हो रही है। सड़कों के उखड़ते ही पोल खुलनी भी शुरू हो गई है।