{"_id":"576384644f1c1b4c0511b817","slug":"kisan-maha-kumbh-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महाकुंभ: आज हरिद्वार से दून कूच करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महाकुंभ: आज हरिद्वार से दून कूच करेंगे किसान
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
kisan mahakumbha
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का तीन दिनी किसान महाकुंभ के अंतर्गत शुक्रवार को किसान देहरादून कूच करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से लालकोठी पर यह किसान कुंभ शुरू हुआ। पहले दिन यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा से पहुंचे किसान नेताओं ने गन्ने का भुगतान न होना, फसलों का लागत मूल्य सहित किसान हित से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया। शाम तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए महाकुंभ में पहुंचे हजारों किसान शुक्रवार दोपहर देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
हरिद्वार में इन दिनों किसान महाकुंभ का दौर चल रहा है। अंबावत व भानु गुट के बाद बृहस्पतिवार से टिकैत गुट का किसान महाकुंभ शुरू हो गया है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे किसान नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक में रखते हुए प्रदेश सरकारों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे न करने पर केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। बैठक में उपस्थित भाकियू पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार पर भी काश्तकारों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन किसानों से झूठे वादे कर गन्ने के बकाया भुगतान आदि के लिए बार-बार चक्कर कटवा रहा है। लेकिन अब देहरादून पहुंचकर ही किसान प्रदेश सरकार से इसका जवाब मांगेंगे। बैठक में तय हुआ है कि हरिद्वार पहुंचे सभी राज्यों के किसान शुक्रवार दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।
विज्ञापन
शासन-प्रशासन की नीतियों से परेशान किसानों ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास कूच करने का फैसला लिया है। गन्ने के बकाए भुगतान के लिए अब तक किसान भटक रहे हैं। हरिद्वार में सवा किलोमीटर के दायरे में फैले किसान जब राजधानी पहुंचेंगे तो यातायात आदि व्यवस्थाएं चरमराना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार की है।
- संजय चौधरी, अध्यक्ष, गढ़वाल मंडल, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट)
किसान मय हुआ गंगा तट
हरिद्वार में इन दिनों किसानों के नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। बीते दो हफ्तों से हर तरफ धोती-कुर्ते व हाथ में लाठी लिए किसान नजर आ रहे हैं। पहले दो गुटों (अंबावत और भानु गुट) का किसान महाकुंभ संपन्न हुआ। अब टिकैत गुट का किसान महाकुंभ शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद रोड़ीबेलवाला से लेकर लालकोठी तक हर तरफ किसान ही किसान नजर आए।