फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan in uttarakhand latest news: bhartiya kisan union panchayat in doon railway station

Kisan Andolan in Uttarakhand : आज दून रेलवे स्टेशन पर पंचायत करेेगी भारतीय किसान यूनियन

Tue, 19 Jan 2021 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Jan 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: bhartiya kisan union panchayat in doon railway station
भारतीय किसान यूनियन - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट नए कृषि कानूनों के विरोध में आज मंगलवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर पंचायत करेगा। बहादराबाद विकासखंड के गांव खेड़ा में हुई बैठक में किसानों ने यह निर्णय लिया। सोमवार को हुई बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि तीनों नए कृषि कानून किसान हित में नहीं हैं।

विज्ञापन


Kisan Andolan : कांग्रेस ने हरिद्वार में किसानों के पक्ष में निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रीतम सिंह ने किया नेतृत्व, तस्वीरेंं
विज्ञापन


इन कानूनों से केवल उद्योगपतियों को लाभ होगा। किसानों को नुकसान के अलावा इनसे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग कई दिनों से दिल्ली में काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। आंदोलन में कई किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये के चलते किसी भी तरीके से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान भी तब तक आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे, जब तक कानून निरस्त नहीं किए जाते। उन्होंने बताया कि मंगलवार को संगठन काले कानून का विरोध प्रदर्शन कर देहरादून रेलवे स्टेशन पर पंचायत करेगा। इस दौरान उन्होंने अंकित को नारसन युवा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में इसम सिंह, पवन त्यागी, अजय त्यागी, अंकित गुर्जर, परमजीत, आदित्य, विपुल, कपिल, हरीश, अशोक चौधरी, भूषण, मोनू आदि मौजूद रहे। 

किसानों का संघर्ष जल्द रंग लाएगा : प्रीतम

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरिद्वार के बहादराबाद में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि किसानों का संघर्ष जल्दी ही रंग लाएगा और केंद्र सरकार को काले कानूनों को वापस लेना होगा।

पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के संयोजन में किसान रैली की पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों के साथ बहादराबाद पहुंचे। यहां से कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने नेतृत्व में रैली एनएच 58 से शुरू होकर बहादराबाद सिडकुल होकर विकास भवन रोशनाबाद में समाप्त हुई। 

यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काले कानूनों को पास कर किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। कड़ाके की ठंड में किसान और उनके परिवार दिल्ली बॉर्डर पर अपने हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने किसानों से ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा किसानों पर ही काला कानून थोप दिया गया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार में ऋणों को माफ कर किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed