फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan in uttarakhand: AAP MP Bhagwant Mann Kisan nyay rally second day in Udhamsinghnagar

Kisan Andolan in Uttarakhand: मोदी अपने मन की बात सुनाते हैं पर किसान, मजदूर, व्यापारी की नहीं सुनते: भगवंत मान

Wed, 30 Dec 2020 10:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किच्छा/ सितारगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किच्छा/ सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Dec 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand: AAP MP Bhagwant Mann Kisan nyay rally second day in Udhamsinghnagar
काफिले के साथ रवाना हुए भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

किसान न्याय यात्रा के साथ नानकमत्ता साहिब पहुंचे संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा कि 35 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को लाचार बनाने वाले हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को किसान न्याय यात्रा का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सांसद मान का फूल मालाओं से स्वागत किया। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अपने हक में आवाज उठाने वालों को भाजपा सरकार देशद्रोही साबित करने पर तुली रहती है।
विज्ञापन


मोदी सरकार की ओर से अब तक लाए गए जो भी कानून हैं, उनका सभी वर्गों ने विरोध किया, चाहे वह नोटबंदी हो, जीएसटी हो, एनआरसी हो या किसान विरोधी कानून। मोदी सरकार सभी को लाभकारी बताती है लेकिन लाभ लेने वालों को यह कानून या नियम समझ में ही नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शेरों शायरी से केंद्र सरकार पर तीखे व्यंग भी कसे। वहां प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, विशन दत्त जोशी, बॉबी भाटिया, यशपाल सिंह आदि थे।

Kisan Andolan: किसानों के समर्थन में उत्तराखंड पहुंचे आप सांसद भगवंत मान, न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़, तस्वीरें...

सांसद मान ने दरबार साहिब में मत्था टेका 
किसान न्याय यात्रा के दौरान मान ने संबोधन से पूर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान सेवा सिंह व महासचिव धन्ना सिंह ने उन्हें गुरुद्वारे का स्वरूप व स्मृति चिह्न तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

वहां प्रबंध समिति के सदस्य महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, निशान सिंह, हरभाग सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह आदि थे। इधर, निहंग सभा, जनजाति की महिलाओं, मुसलिम समाज और पर्वतीय समाज की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह और तलवार भेंट की गई। 

जनता सत्ता सौंप सकती है तो फर्श पर भी ला सकती है : मान 

खटीमा रवाना होते समय लालपुर पहुंचने पर सांसद मान का कार्यकर्ताओं ने महिंद्रा फैक्टरी के सामने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। किसानों का हक दिलाने में पार्टी पूरा सहयोग करेगी। वहां रोहिताश गंगवार, नितिन गंगवार, धर्मपाल सक्सेना, अमित कुमार, रंजीत कुमार, मुख्तयार सिंह, सोनू गाबा, उमेश कुमार, विनोद छाबड़ा आदि थे। 

इधर, खटीमा में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर काफिले के साथ घूमने के बाद आप सांसद मान कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां सांसद मान ने कहा कि देश का किसान कृषि कानूनों के विरोध में है। किसानों का आंदोलन अब देश की आम जनता का आंदोलन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर प्रधानमंत्री मोदी किसानों को राष्ट्रद्रोही, आतंकी बता रहे हैं। इतना ही नही वह आतंकियों से फंडिंग की बात करने लगे है। यह लोकतंत्र है देश की जनता सत्ता सौंपने के बाद फर्श पर उतारना भी जानती है।

मान ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को दिल्ली की तर्ज पर सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सुविधा दे सकती है। उन्होंने किसान आंदोलन की सफलता के लिए सहयोग की अपील की। खटीमा में सभा के बाद सांसद मान ने किसान न्याय यात्रा का समापन किया। संचालन अरुण ऐरी ने किया। 

किच्छा वालों को निराश कर गए सांसद मान
आप सांसद भगवंत मान नगर के कार्यकर्ताओं को निराश कर बिना संबोधन के ही सितारगंज की ओर रवाना हो गए। हालांकि सुबह से ही नगर के टैक्सी स्टैंड पर सांसद मान की जनसभा होने का प्रचार किया जा रहा था।

कार्यकर्ताओं ने स्टैंड पर स्टेज आदि की व्यवस्था की हुई थी लेकिन जब सांसद मान का काफिला हल्द्वानी रोड की ओर से नगर में आया तो सांसद मान कार से ही हाथ हिलाते रहे और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। जब काफिला स्टैंड पर पहुंचा तो सांसद मान अपनी कार से नीचे नहीं उतरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed