{"_id":"576065fa4f1c1b4a2511be58","slug":"kirtinagar-got-tahsil-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर बनी तहसील, अब लोगों को नहीं काटने होंगे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर बनी तहसील, अब लोगों को नहीं काटने होंगे चक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
तहसील की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
- फोटो : अमरउजाला
कीर्तिनगर को तहसील का दर्जा मिल गया है। नव निर्मित तहसील में 16 पटवारी क्षेत्रों के 159 गांवों को शामिल किया गया है। मंगलवार को कीर्तिनगर को तहसील का दर्जा दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब कीर्तिनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को तहसील से निर्गत होने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए देवप्रयाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
कीर्तिनगर क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए 100 किमी से भी अधिक का सफर तय करना पड़ता था। शासन से कीर्तिनगर में तहसील संचालन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से तहसील संचालन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश में देवप्रयाग अकेली ऐसी तहसील थी, जिसमें एसडीएम कार्यालय तहसील मुख्यालय से 30 किमी दूर था। तहसील का दर्जा दिए जाने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, राकेश बिष्ट, दिनेश स्नेही, मोहनानंद डोभाल, रघुवीर भंडारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का आभार जताया।
विज्ञापन