फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kirti chakra winner Col Indra Singh passes away in age of 104 years

कीर्ति चक्र विजेता कर्नल इंद्र सिंह का 104 वर्ष की आयु में निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Thu, 31 May 2018 10:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
kirti chakra winner Col Indra Singh passes away in age of 104 years
कर्नल इंद्र सिंह

कीर्ति चक्र विजेता कर्नल इंद्र सिंह का बृहस्पतिवार को 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शहर स्थित रखा गया। इसके बाद हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के पूर्व समादेशक (कमांडेंट) कर्नल इंद्र सिंह मूलरूप से पौड़ी जिले के थैलीसैंण ब्लॉक के बगेली गांव के निवासी थे। इसे राठ क्षेत्र भी कहा जाता है।
विज्ञापन


उनका परिवार देहरादून में रेसकोर्स में रहता है। बृहस्पतिवार को निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को रेसकोर्स स्थित आवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां परिजन के साथ ही तमाम सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजली दी। आईएमए के कमांडेंट ले. जन. गंभीर सिंह नेगी भी श्रद्धांजली देने पहुंचे। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त) ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed