फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidney king doctor amit revealed many things in front of police

किडनी सौदागर का कबूलनामा, याद नहीं अब तक कितनी किडनियां निकालीं

Sun, 17 Sep 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Sep 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
kidney king doctor amit revealed many things in front of police
doctor amit arrest

देश के सबसे बड़े किडनी सौदागर को यह याद नहीं है कि उसने कितनी किडनियां बदली हैं। बस उसे किडनी निकालने और प्रत्यारोपण करने का जुनून है। वह अकेले देहरादून में 40 से 50 किडनियां बदलने की बात कह रहा है। जबकि देशभर में वह कितनी किडनियों की खरदी-फरोख्त कर चुका है, यह उसे याद नहीं है। पुलिस को उसने बताया कि पुराने परिचित राजबीर चौधरी से मिलकर यह काला धंधा शुरू किया था। राजबीर के साथ देहरादून के एक प्रॉपर्टी डीलर का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब उस पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

विज्ञापन


मूल रूप से महाराष्ट निवासी डॉ.अमित का नाम पहली बार वर्ष 1993 में किडनी को लेकर सुर्खियों में आया था, तब से लेकर अब तक वह इसी काले धंधे में मशगूल है। 10 देशों में अपना जाल फैलाने वाला अमित समय के साथ-साथ बड़ा किडनी सौदागर बन गया। उसकी वजह से ही सरकार को किडनी कानून बनाना पड़ा। उसकी डिग्री को लेकर भी विवाद है।
विज्ञापन


डॉ.अमित का कहना है कि उसके पास बीएमएस और बीएचएम की डिग्री है, जबकि सीबीआई उस डिग्री को सही नहीं मानती है। अमित की पहली पत्नी सुनीता मेडिकल पेशे से जुड़ी थी। पुलिस उसे नर्स तो अमित उसे चिकित्सक बताता है। सर्जरी की प्रेक्टिस करते-करते उसका हाथ बेहद साफ हो गया। मुंबई के अलावा जयपुर, गुजरात, गुंडगांव, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उसका द्वारा अस्पताल संचालित किए गए, जिनकी आड़ में किडनी की खरीद-फरोख्त का धंधा चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव में छह सौ के करीब किडनी बदलने का खुलासा होने के बाद वर्ष 2013 में सीबीआई डॉ.अमित को नेपाल से पकड़कर लाई थी। पुलिस हिरासत में डॉ.अमित यह कहता रहा है कि उसने सैकड़ों किडनी बदली हैं, सही आंकड़ा उसे याद नहीं है। देहरादून के लालतप्पड़ में वह जरूर 40 से लेकर 50 किडनियों को निकालने और बदलने की बात कबूल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed