{"_id":"5a0c0cef4f1c1b60678bb5bb","slug":"kidnap-the-girl-an-attempt-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुब्बारे बेचने वाले कि इस हरकत पर बिगड़ा माहौल, लोगों ने जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुब्बारे बेचने वाले कि इस हरकत पर बिगड़ा माहौल, लोगों ने जमकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के इरादे से बालिका का अपहरण कर ले जा रहे गुब्बारे बेचने वाले युवक को परिजनों ने धर दबोचा। लोगों ने पिटाई कर उसे बांसफोड़ान चौकी लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी दो दिन पहले भी बालिका के साथ
विज्ञापन
दुराचार का प्रयास कर चुका है। थाना साबिक निवासी व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गुब्बारे बेचने वाला युवक बालिका को बहला फुसलाकर मंझरा मार्ग स्थित बारात घर के पीछे बने खंडहर में ले जाने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने बालिका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी। परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ आरोपी का पीछाकर बारात घर के पास से धर दबोचा। परिजनों ने बताया कि 12 नवंबर की दोपहर एक बजे भी इसी युवक ने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया था, लेकिन बालिका के शोर मचाने पर वह भाग गया था।
विज्ञापन
उसकी यह हरकत एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इतना सुनते ही मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर बांसफोड़ान चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया।
चौकी प्रभारी जयपाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेश दत्त, दिनेश सिंह फर्त्याल ने गुस्साई भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय पुत्र कलुआ निवासी कटघर मुरादाबाद बताया। मामले में बालिका की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।