{"_id":"9d1df300c6ab7d4b451ad5e78f914f41","slug":"khyati-reaches-in-top-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर मास्टर शेफ टॉप टेन में पहुंची मसूरी की ख्याती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर मास्टर शेफ टॉप टेन में पहुंची मसूरी की ख्याती
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 06 Sep 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी की ख्याति के पकवानों ने उसे अमूल मास्टर शेफ जूनियर रियलिटी शो में टॉप टेन में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
वह आम बच्चों की तरह ही रोजाना स्कूल जाती थी, लेकिन आज वह स्कूली बच्चों के बीच खास बन गई है। शिक्षक दिवस के मौके पर गुरुवार को वह अपने स्कूल भी गई।
कक्षा छह की छात्रा
ख्याति हरि मसूरी के सीजेएम वेवरली में कक्षा छह की छात्रा है। उसके पिता विकास व्यवसायी हैं और मां गृहणी है। ख्याति बीती देर रात मुंबई से मसूरी पहुंची है। वह आत्मविश्वास से लबालब है।
उसका कहना है कि वह इस प्रतियोगिता को जरूर जीतेगी। ख्याति ने बताया कि पहली बार उसने एप्पिल सेनमन डिलाइट केक बनाया। इस केक ने उसे 15 हजार बच्चों के बीच पहले राउंड में 86 के पायदान पर पहुंचा दिया। उसके बाद सूजी का हलवा ने 36 और 15वें पायदान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
टॉप टेन में शुमार
पंजाब की पारंपरिक डिश कतलमा ने उसे टॉप टेन में शुमार किया है। शो के दौरान कम बोलने वाली ख्याति घर पहुंचते ही चहक उठी। ख्याति ने बताया कि खाने के गुर दादी संजोग हरि और मां स्मृति ने सिखाए। बकौल ख्याति कतलमा बनाना पंजाब की एक फेमिली फ्रेंड सरो आंटी ने सिखाया।
विज्ञापन
ख्याति ने बताया कि शूटिंग के दौरान दो माह तक उसने खूब मस्ती की। ख्याति के पिता विकास हरि ने बताया कि जब वह छह साल की थी, तभी से खाना बनाने का शौक था। यही शौक उसे अमूल मास्टर शेफ जूनियर स्वाद के उस्ताद की दहलीज तक ले गया।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें