{"_id":"6941c45f0ff0804bcf0accef","slug":"khushi-kanchan-and-virendra-were-honored-dehradun-news-c-5-drn1058-857730-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खुशी, कंचन व वीरेंद्र को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खुशी, कंचन व वीरेंद्र को किया सम्मानित
विज्ञापन
डीएवी महाविद्यालय में खेलकूद एवं एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित छात्र-छात्राओं
डीएवी पीजी कॉलेज में पूरे सत्र के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं व एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शूटर खुशी सिंह, एनसीसी कैडेट कंचन और एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह सावंत को सम्मानित किया गया।
खुशी को शूटिंग प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय स्तर पर कैप्टन के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी प्राप्त करने व जनवरी 2025 में आयोजित ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।
जबकि एनसीसी कैडेट कंचन को सत्र के दौरान रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग कैंप समेत कई प्रशिक्षण और साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नवाजा गया। वहीं, एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह सावंत को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता व विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, डॉ. जसविंदर सिंह, प्रो. प्रशांत सिंह, मेजर अतुल सिंह, दिनेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।