फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khunb simple farming methods

खुंभ की खेती के सरल तरीके बताए

Fri, 19 Sep 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 19 Sep 2014 01:49 AM IST
विज्ञापन
Khunb simple farming methods

कृषि क्षेत्र में संसाधन संरक्षण तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य तौर पर कृषि विभाग के फील्ड स्टाफ को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान खुंभ की खेती से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई जिसके साथ साथ कृषि के संसाधनों का संरक्षण करने की विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डा. अमरीश वैद ने प्रतिभागियों को खुंभ उत्पादन पर केंद्रित विस्तृत जानकारी दी। खासकर किसानों तक इस जानकारी को प्रभावी रूप से पहुंचाने और सरल तरीकों से खुंभ की खेती के टिप्स दिए गए। एसएमएस एग्रोनॉमी डा. अरविंद प्रकाश सिंह ने खरीफ और रबी सीजन की फसलों की खेती के विविधीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि फसलों के चयन और जैविक खाद उपयोग पर ध्यान दिया जाए तो संसाधन संरक्षण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर डा. बृजेश अजरावत ने नवीनतम तकनीक को किसानों तक पहुंचाने की विधियों और अभियान पर ध्यान आकर्षित करवाया। शिविर के अंत में फार्म प्रबंधक डा. अजय कुमार ने उपस्थिति का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed