{"_id":"6967fed1a3a0398c700cd2d5","slug":"khichdi-feast-held-at-various-places-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-128249-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज
विज्ञापन
एग्री जॉय फार्म पर दही चूड़ा कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व फार्म के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछवादून और जौनसार बावर में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज हुआ। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही खिचड़ी का वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा भेंट की। उन्होंने सूर्य भगवान से घर-परिवार में सुख-शांति और आरोग्य की कामना की विकासनगर के शिव मंदिर, लक्ष्मी माता मंदिर, हनुमान मंदिर और संतोषी माता मंदिर में सुबह से ही भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भोग लगाकर प्रार्थनाएं कीं। सेलाकुई के शिव मंदिर समिति की ओर से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को भोग अर्पित करने के साथ की गई। इसके उपरांत बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर चौहान, संजय सहगल, नितेश आदि उपस्थित रहे।
सेलाकुई के रामपुर स्थित एग्री जॉय प्राइवेट लिमिटेड फार्म में पारंपरिक दही-चूड़ा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, सहायक विकास अधिकारी मोहम्मद हुसैन खान, सहायक विकास अधिकारी नूतन राणा, फार्म के निदेशक चंद्रमणि कुमार मौजूद रहे। वहीं, लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के पदाधिकारियों ने हरिपुर स्थित यमुना घाट पर हवन किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद हरी घाट पर धर्म ध्वजा भी लगाई गई। इस मौके पर पंडित शिवानंद उनियाल ने हरिपुर के धार्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान, सचिव सतपाल चौहान, श्रीचंद शर्मा, पंडित नीरज भट्ट, केसर नेगी, भारत चौहान, अनिल तोमर, प्रीतम चौहान, चमन सिंह नेगी, चंचल चौहान, कुंवर सिंह, नरेश चौहान आदि उपस्थित रहे। उधर, साहिया क्षेत्र के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने देव दर्शन करके खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं कीं। क्षेत्र में चल रहे माघ-मरोज पर्व व मकर संक्रांति को ग्रामीणों ने साझा रूप से मनाया।