फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khel mahakumbh in dehradun team wins match with the help of outer player

खेल महाकुंभ में ‘खेल’ बाहरी खिलाड़ियों के दम पर जीते, दोबारा मैच हुआ तो हार गए

Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दिवाकर कुमार, अमर उजाला, देहरादून
दिवाकर कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
khel mahakumbh in dehradun team wins match with the help of outer player
खेल महाकुंभ में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में रायपुर न्याय पंचायत स्तर से चुनकर आई दो खिलाड़ियों को बाहर कर दो बाहरी खिलाड़ियों को खिला दिया।

विज्ञापन


रायपुर की टीम ने इस सेटिंगबाजी से मुकाबला जीत भी लिया। जब इसकी भनक लगने पर अमर उजाला ने अधिकारियों से सवाल किया तो अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सेमीफाइनल मुकाबला रद्द कर दिया गया। दोबारा रायपुर की पुरानी टीम का मैच कराया गया और पहले सेमीफाइनल जीतने वाली रायपुर की टीम हार गई।
विज्ञापन


सोमवार को पवेलियन मैदान में खेल महाकुंभ के तहत जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल रायपुर और डोईवाला के बीच खेला गया। रायपुर ने यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह तो बना ली लेकिन इस पर विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, अंडर-19 की जो टीम न्याय पंचायत स्तर से चुनकर आई थी, उसमें शामिल दो खिलाड़ी हिमानी और पारूल को बाहर का रास्ता दिखाकर बाहरी दो खिलाड़ी फौजिया अंसारी और प्रिया नेगी को टीम में शामिल कर लिया। टीम में शामिल दो खिलाड़ियों के दम पर रायपुर टीम ने मैच भी जीता।

मामले का जब अमर उजाला संवाददाता को पता चला तो उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया। सवाल सुनकर रायपुर के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कापड़ी के हाथ पांव फूल गए। वह अपनी सफाई देने लगे। पहले तो मामले को निपटाने की कोशिश की लेकिन बाद में जब मामला अमर उजाला के माध्यम से जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस गुसाईं तक पहुंचा तो कापड़ी बैकफुट पर आ गए।

उन्होंने तत्काल सेमीफाइनल मुकाबला रद्द कर दिया। इसके बाद शाम को पुरानी टीम के साथ रायपुर और डोईवाला का सेमीफाइनल मुकाबला दोबारा कराया गया। इस मैच में रायपुर की टीम हार गई। मैच में डोईवाला की टीम ने 5-4 के अंतर से जीत दर्ज की। 

रायपुर की टीम से गलती हो गई। हालांकि गलती केवल दो खिलाड़ियों की ही है। इससे हम पूरी टीम के खिलाड़ियों का नुकसान नहीं कर सकते। खेल महाकुंभ के मदद से हम नए टैलेंट को तराशते है। इसलिए हमने निणर्य लिया कि टीम को उन दो खिलाड़ियों के बिना ही सेमीफाइनल मैच फिर से कराया जाए।
- एसएस गुसाईं, जिला युवा कल्याण अधिकारी

बच्चों की गलती थी। कोई जिम्मेदार व्यक्ति ने नाम नहीं बदला। बच्चों ने ही पेपर के साथ छेड़छाड़ की है।
-उमेश कापड़ी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, रायपुर

टीम में शामिल पुराने खिलाड़ी मैच के दौरान नहीं आ सके। इस वजह से हमने अपने अपने नाम डाल दिए थे।
-प्रिया नेगी, रायपुर टीम में शामिल खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed