खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकी संगठन घोषित होने पर उत्तराखंड में अलर्ट, 4 पर हो चुकी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय के खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) को आतंकी संगठन घोषित किए जाने पर ऊधमसिंह नगर में भी पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। कुछ समय पूर्व जिले में खालिस्तान समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दस्तक दी गई थी।
इसमें पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। पंजाब में पिछले कुछ साल में हुई आतंकी घटनाओं की जांच के बाद केएलएफ के उनमें शामिल होने की पुष्टि होने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया है।
जिले के खटीमा, नानकमत्ता और रुद्रपुर में भी खालिस्तान समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थन के वीडियो और पोस्टर डाले जाने के मामले सामने आ चुके हैं। जांच पड़़ताल के बाद पुलिस और खुफिया विभाग ने ऐसे चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की
अब केएलएफ के आतंकी संगठन घोषित होने के बाद पुलिस प्रशासन खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ और सख्ती बरतने की तैयारी में है। पुलिस जहां सोशल मीडिया पर नजर रख रही है वहीं पुलिस का खुफिया तंत्र भी ऐसे लोगों के डोजियर बनाने में जुट गया है।
पूर्व में खालिस्तान समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ऊधमसिंह नगर में भी खालिस्तान समर्थक विचारधारा को प्रचारित, प्रसारित करने का प्रयास किया था। ऐसे चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है। अब केएलएफ को आतंकी संगठन घोषित करने पर पुलिस को और अधिक सतर्क किया गया है।
-देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी, रुद्रपुर