रेसलिंग का महामुकाबला, अमर उजाला पर देख सकेंगे फाइट LIVE
देहरादून में रविवार की शाम लोगों की धड़कन तब और तेज हो जाएगी, जब महाबली खली रिंग में उतरेंगे। अमर उजाला डॉट कॉम पर इस महामुकाबले की पल-पल की अपडेट होगी।
रविवार की शाम एक बार फिर उत्तराखंड में देसी और विदेशी रेसलरों में जंग होगी। अपने पाठकों के लिए अमर उजाला देहरादून नया कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत रायपुर स्टेडियम से ऐन वक्त रेसलिंग की खबर, फोटो और वीडियो देहरादून डॉट अमर उजाला डॉट कॉम पर अपलोड की जाएगी।
हल्द्वानी में कनाडाई रेसलर द्वारा धोखे से खली को हराने के बाद देहरादून के लोगों के ब्रॉडी स्टील और खली के मुकाबले का बेसब्री से इतंजार है। www.dehradun.amarujala.com पर क्लिक कर आप रेसलिंग के महामुकाबले से जुड़ी हर अपडेट ले सकते हैं।
घायल खली अब पूरी तरह से फिट
हल्द्वानी में रेसलिंग के दौरान घायल खली अब पूरी तरह से फिट हैं। खली ने कहा है कि रविवार की शाम रायपुर स्टेडियम में सभी रेसलरों को चित्त करेंगे। शनिवार को शाम साढ़े छह बजे खली ने विधिवत रूप से रेसलिंग रिंग की पूजा अर्चना कर रिंग में नारियल फोड़ा।
बता दें कि खली ने वर्ष 2006 में रेसलर अंडर टेकर को फाइट में चित्त कर बेल्ट का खिताब जीता था। वह पहले शिमला में एक दुकान में काम करते थे। उनकी हाइट से प्रभावित होकर डीजीपी महल सिंह भूल्लर अपने साथ ले गए थे और पंजाब पुलिस में भर्ती करवाया।
यहां अच्छा खाना मिलने के बाद उन्होंने शॉट पिट गेम में अपना हाथ अजमाया। इसके बाद उन्हें 1997 में मिस्टर इंडिया का खिताब भी मिला था।