फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   khalanga mahotsava starts.

दौड़ के साथ खलंगा द्विशताब्दी महोत्सव का आगाज

Fri, 20 Nov 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Nov 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
khalanga mahotsava starts.

खलंगा रन के आयोजन के साथ ही गोरखा द्विशताब्दी महोत्सव की गुरुवार को शुरूआत हो गई। 8.7 किलोमीटर की इस दौड़ में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

विज्ञापन


दौड़ के विजेताओं को आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी और अंतरराष्ट्रीय धावक रोशनी राई ने सम्मानित किया। गुरुवार सुबह दौड़ में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग सहस्त्रधारा रोड स्थित खलंगा स्मारक स्थल पर एकत्र हुए।
विज्ञापन


यहां स्थापित गोरखा सेना के सेनानायक बलभद्र के स्मारक पर नमन करने के बाद गोरखा समुदाय की शौर्य गाथा के बारे में वक्ताओं ने जानकारी दी। आईएमए के कमांडेंट ले. जनरल नेगी ने कहा कि गोरखाओं की वीरता का हर कोई कायल है। हिंदुस्तानी फौज में शामिल गोरखा सैनिक विश्व की विभिन्न लड़ाइयों में अपनी जांबाजी का परिचय देने पर सम्मानित होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ले. जनरल नेगी ने आश्वस्त किया कि आईएमए के स्तर से इस आयोजन में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इसके बाद ले. जनरल नेगी और धावक रोशनी राई ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ के लिए अधिकतम समय एक घंटे 15 मिनट निर्धारित था।

खलंगा पहाड़ी की चोटी पर स्थित खलंगा स्मारक पहुंचकर पंडितों ने पारंपरिक विधिविधान से पूजा अर्चना की और शंखनाद कर सभी मौजूद लोगों ने वीर गोरखा सैनिकों को याद किया। बाद में समीप ही स्थित सागर ताल स्थल पर गोरखा राइफल के सैनिकों ने सेना की वर्दी में खुखरी डांस कर लोगों में जोश भर दिया।

इस अवसर पर ले. जनरल शक्ति गुरुंग, मधु गुरुंग, ले. जनरल राम प्रधान, अनिता प्रधान, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष कर्नल बीएस क्षेत्री, ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, ब्रिगेडियर सीबी थापा आदि मौजूद रहे।

नियमित अभ्यास और अनुशासन जरूरी : राई
खलंगा दौड़ में पहुंची दार्जिलिंग निवासी अंतरराष्ट्रीय धावक रोशनी राई ने कहा कि गोरखाओं के शौर्य गाथा स्थल पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। खलंगा रन का आयोजन भी अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि सफल एथलीट के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन बहुत जरूरी है। युवा पीढ़ी को इन दोनों बातों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

लंबी दौड़ के लिए धीरे-धीरे बढ़ाएं दूरी : पल्लवी

महिलाओं के 36 से 50 वर्ष आयु वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान पर रही आईएमए की कैप्टन पल्लवी सिंह ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर से हैं। अगर युवाओं को लंबी दौड़ में आगे बढ़ना है तो वे शुरूआत में रोजाना एक किलोमीटर दौड़ लगाएं। धीरे-धीरे दूरी बढ़ाते चलें। निश्चित तौर पर अच्छे एथलीट बन सकेंगे।

आर्मी में आने को और प्रेरित होंगे युवा : विनोदिता
महिलाओं के 36 से 50 वर्ष आयु वर्ग दौड़ में दूसरे स्थान पर रही जयपुर निवासी आईएमए में मेजर विनोदिता राठौड़ ने कहा कि दौड़ का आयोजन काफी अच्छा रहा। युवकों, महिलाओं, बुजुर्गों में दौड़ के प्रति गजब का उत्साह नजर आया। इससे युवा

खलंगा रन के विजेता
पुरुष वर्ग
17 से 19 वर्ष आयु वर्ग
- आकाश थापा ने 32 मिनट, सौरभ थापा ने 39 मिनट और आकाश राणा ने 40 मिनट में लक्ष्य छूकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

20 से 35 वर्ष आयु वर्ग
- निर्भय सिंह सबसे कम समय मात्र 28 मिनट में दौड़ पूरी कर अव्वल रहे। हरीश रावत ने 29 मिनट और गुरप्रीत सिंह ने 29 मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी कर क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

36 से 50 वर्ष आयु वर्ग
- मुकेश राणा ने 39 मिनट, दीनानाथ वर्मा ने 45 और लक्ष्मण लामा ने 48 मिनट में दौड़ पूरी कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

50 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग
- गोविंद सिंह राणा ने 50 मिनट, संदीप राणा ने 56 मिनट और मुकेश नौटियाल ने एक घंटा दो मिनट में लक्ष्य पर पहुंचकर क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


महिला वर्ग
17 से 19 वर्ष आयु वर्ग
- संध्या बिंद ने 44 मिनट, स्वेता बिंद ने 47 मिनट और रिंकी बिंद ने 53 मिनट में दूरी तय कर क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

36 से 50 वर्ष आयु वर्ग
- कैप्टन पल्लवी सिंह ने एक घंटा 5 मिनट और मेजर विनोदिता राठौड़ ने एक घंटा 10 मिनट में निर्धारित समय के भीतर यह दूरी तय कर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

50 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग
- इस वर्ग में पुष्पा क्षेत्री एक घंटा 12 मिनट में निर्धारित समय में दूरी तय कर विजेता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed