फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KFC gets dirt, five thousand fines

केएफसी में मिली गंदगी, पांच हजार का जुर्माना

Sun, 14 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
KFC gets dirt, five thousand fines
नगर निगम व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित केएफसी पर छापा मारा। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने वहां गंदगी पाए जाने पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया। जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने खाने पीने की चीजों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस कार्रवाई पर वहां अफरा-तफरी का भी माहौल रहा। दूसरी ओर पिछले दिनों शहर की एलोरा, सनराइज व बेक बेकरी से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों फेल होेने पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह की अगुवाई में विभागीय टीम ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित केएफसी पर औचक छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने वहां भारी गंदगी पाई और कूड़े का निस्तारण सही से नहीं किया जा रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संचालक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में खाने पीने की चीजों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि पिछले दिनों शहर की तीन बेकरियों एलोरा, सनराइज व बेक बेकरी से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में नमूने फेल होने के बाद तीनों बेकरी के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराया व अमूल के दूध पाए गए सब स्टैंडर्ड
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि इससे पूर्व शहर के कई इलाकों में कार्रवाई कर निराया, अमूल जैसी कंपनियों के साथ ही खुले दूध के नमूने लिए गए थे। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में सभी दूध सब स्टैंडर्ड पाए गए थे। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed