फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   KFC, Domino's and Croma's Municipal Corporation invoiced 10-10 thousand

Dehradun News: केएफसी, डोमिनोज और क्रोमा का नगर निगम ने किया 10-10 हजार का चालान

Sat, 15 Jul 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
KFC, Domino's and Croma's Municipal Corporation invoiced 10-10 thousand
खुले में कूड़ा डालने के आरोप में राजपुर रोड स्थित तीन बड़े प्रतिष्ठानों का चालान किया गया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि राजपुर रोड स्थित डोमिनोज, केएफसी, क्रोमा और मैक डोनाल्ड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि ये प्रतिष्ठान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। ये सभी खुले में ही कूड़े का निस्तारण कर रहे थे। इस आरोप में केएफसी, डोमिनोज और क्रोमा का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। जबकि, मैक डोनाल्ड को अलग से कूड़ादान लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही इसका एक हजार रुपये का चालान किया गया। यहां ग्राहक खुले में पैकेट फेंक रहे थे। यहां पर कोई अलग से कूड़ादान नहीं रखा गया था। इस संबंध में आसपास के प्रतिष्ठानों के संचालकों को चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed