{"_id":"6a3931e7aea943619d098ad0","slug":"ketan-lal-s-death-case-bhim-army-workers-going-to-pratapnagar-were-stopped-by-police-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"केतन लाल हत्या केस: प्रतापनगर जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नरेंद्रनगर में रोका, वहीं धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केतन लाल हत्या केस: प्रतापनगर जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नरेंद्रनगर में रोका, वहीं धरने पर बैठे
Mon, 22 Jun 2026 06:35 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:35 PM IST
सार
देवल गांव निवासी युवक केतन लाल की हत्या होने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने देवल जा रहे थे। लेकिन नरेंद्रनगर में बैरिकेटिंग के साथ भारी पुलिस फोर्स और आईटीबीपी तैनात कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापनगर ब्लॉक में देवल गांव निवासी युवक की हत्या से आक्रोशित भीम आर्म के लोग प्रतापनगर कूच कर रहे थे, लेकिन प्रतापनगर में चल रहे विरोध को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर रोक दिया। इससे नाराज होकर वह वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन और भीम आर्मी के बीच देर शाम तक वार्ता का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
प्रतापनगर के देवल गांव निवासी युवक केतन लाल की हत्या होने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने देवल जा रहे थे। लेकिन नरेंद्रनगर में बैरिकेटिंग के साथ भारी पुलिस फोर्स और आईटीबीपी तैनात कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नोटियाल ने कहा कि उनकी एक सूत्रीय मांग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। तीन सप्ताह बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है। हम पीड़ित परिवार से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करने देवल गांव जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन रोक दिया। जब तक हम पीड़ित परिवार से नहीं मिल जाते हैं, धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
धर्मावाला टोल प्लाजा पर बवाल: हिमाचल के युवकों ने कर्मचारी को पीटा, सिर पर फास्ट टैग मशीन से किए वार
विज्ञापन
देवल गांव में हुई घटना के मामले में पहले ही चार लोग गिरफ्तार कर दिए गए हैं। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को करीब सवा चार लाख रुपये मुआवजा दिया गया है। जो संगठन पीड़ित परिवार से मिलने की बात कर रहे हैं, वह पहले कई बार उनसे मिल चुके हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें नरेंद्रनगर में रोका गया है। धरना समाप्त करने के लिए उनसे वार्ता की जा रही है।
- श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी।