फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kerala youth beaten to death in Dehradun

देहरादून: केरल के एक युवक की बेरहमी से हत्या, शव अस्पताल में छोड़ भागे आरोपी

Thu, 29 Aug 2019 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Aug 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Kerala youth beaten to death in Dehradun
प्रतीकात्मक

प्रेमनगर क्षेत्र में केरल के एक युवक की हत्या करने के बाद चार युवक शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। शव पर चोटों के निशान यातनाओं का कहानी बयां कर रहा हैं। पुलिस मान रही है कि इन्हीं यातनाओं के चलते उसकी मौत हुई है। आखिरी समय में आरोपी उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में लेकर घूमते रहे। हर तरफ से जवाब ना में ही मिला तो वो उसे छोड़कर भाग गए। प्रथम दृष्टया किप्टो करेंसी के लेन-देन में हत्या होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल आरोपियों के बारे में सुराग मिल गए हैं। उनकी तलाश में देर रात तक दबिश चलती रही। शुक्रवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मैक्स अस्पताल प्रशासन ने बुधवार देर रात राजपुर थाने पर सूचना दी कि एक कार में कुछ लोग एक युवक को अस्पताल लेकर आए थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस पर साथ आए लोग शव को छोड़कर फरार हो गए। एसओ अशोक राठौड़ ने अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण साफ हो गया कि उसे यातनाएं देकर मारा गया है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अस्पताल के सीसीटीवी का अवलोकन किया तो साफ हो गया कि मृतक युवक को चार लोग कार से लेकर आए थे। बाद में शव को इमरजेंसी वार्ड में और बाहर कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल की एडमीशन शीट और गाड़ी के दस्तावेजों से मृतक की पहचान अब्दुल शकूर निवासी केरल (हाल निवासी सुधोवाला प्रेमनगर) के रूप में हुई। इस पर केरल की मल्लापुरम पुलिस से संपर्क कर मृतक की फोटो वहां भेजी गई। परिजनों ने उसकी पहचान अब्दुल शकूर के रूप में की। शुक्रवार तक अब्दुल शकूर के परिजनाें के दून पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें के सुपुर्द किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमनगर थाने में अब्दुल शकूर की हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है। शव छोड़कर भागे आरोपियों के पकड़े जाने के बाद हत्या की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल कई संभावनाओं पर काम चल रहा है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। 
-अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

डेढ़ माह पहले दून आया था शकूर
केरल का मूल निवासी अब्दुल शकूर करीब डेढ़ माह पहले गाड़ी लेकर देहरादून आया था। कई अन्य साथी भी उसके साथ आए थे। यह भी पता चला कि अब्दुल अपने साथियों के साथ प्रेमनगर में पढ़ने वाले केरल के कुछ छात्रों की मदद से यहां ठहरा हुआ था। पुलिस ने अब्दुल शकूर से जुडे़ रहे कई युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।  

शव लेकर घूमते रहे आरोपी
अब्दुल के शव को लेकर आरोपी इधर से उधर घूमते रहे, ताकि उसकी जान बच जाए। आरोपी पहले उसे सिनर्जी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। आरोपियों को चिकित्सक की बात पर विश्वास नहीं हुआ और वे शकूर को लेकर मैक्स अस्पताल पहुंच गए। यहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया तो उनके हाथ-पैर फूल गए। 

मुर्दे को जिंदा समझकर ढूंढती रही पुलिस
मैक्स अस्पताल में शकूर की पहचान को लेकर कई घंटे तक पुलिस उलझन में रही। दरअसल मैक्स अस्पताल के स्टाफ ने फेसबुक से फोटो निकालकर बताया कि यही शख्स अपने साथियों के साथ शव को छोड़कर गया है। पुलिस ने बिना देर किए फोटो के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार तड़के केरल पुलिस के माध्यम से दून पुलिस की परिजनों से बातचीत हुई। तब जाकर साफ हुआ कि यह फोटो आरोपी का नहीं है मृतक अब्दुल का है। 

  
कार छोड़ ऑटो से फरार हुए आरोपी
अब्दुल शकूर का शव अस्पताल में और कार बाहर छोड़ने के बाद चारों आरोपी ऑटो से फरार हुए थे। पुलिस ने भागदौड़ के बाद आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने वाले ऑटो चालक को ढूंढ निकाला। पुलिस काफी देर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती रही, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed