{"_id":"21e56bdd10659ddfca866e92c8c3aaa6","slug":"kent-blue-doon-challenger-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट ब्ल्यू, दून चैलेंजर ने दर्ज की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट ब्ल्यू, दून चैलेंजर ने दर्ज की एकतरफा जीत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Sep 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट ब्ल्यू और दून चैलेंजर ने द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग में एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
केवीएस स्पोर्टिंग ने भी अपना मैच जीता। जबकि गोरखा ब्वायज व गढ़वाल स्टार और सीटी यंग व तपोवन के मुकाबले गोलरहित समाप्त हुए।
देहरादून के राजीव गांधी क्रीड़ा मैदान पर हुए पहले मैच में कैंट ब्ल्यू ने यमुना एफसी को 5-1 से हराया। कैंट ब्ल्यू के चेतन व अंशुल ने 2-2 और मनीष ने 1 गोल किया। दूसरे मैच में दून चैलेंजर ने यूके टाइगर को 4-0 से हराया।
दून चैलेंजर के अजहर अंसारी ने 2, इमरान खान व पृथ्वी सिंह ने 1-1 गोल किया। तीसरे मैच में केवीएस स्पोर्टिंग ने डीएमके को 2-0 से शिकस्त दी। केविएस स्पोर्टिंग के लिए विपिन ने दोनों गोल किए।
विज्ञापन