फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kendriya Vidyalaya Sangathan is a miniature India.

शिक्षा ग्रहण करना आसान, देना कठिन : सुशील धीमान

Thu, 18 Jan 2024 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Sangathan is a miniature India.
I- केवी ओएनजीसी में नव चयनित शिक्षकों के लिए एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन

I

I
I

I- देहरादून संभाग में नियुक्त 59 प्राथमिक, दस स्नातक व 12 स्नातकोत्तर शिक्षकों ने भाग लियाI

केंद्रीय विद्यालय संगठन एक लघु भारत है। इसमें सभी धर्मों के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैैं। शिक्षा ग्रहण करना आसान है, लेकिन शिक्षा देना एक कठिन पथ है, क्योंकि सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। यह बात केवी ओएनजीसी के प्रिंसिपल सुशील कुमार धीमान ने अभिविन्यास कार्यक्रम में कही।




केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में बुधवार को नव चयनित शिक्षकों के लिए एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ। इसमें देहरादून संभाग में नियुक्त 59 प्राथमिक, दस स्नातक व 12 स्नातकोत्तर शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त डॉ. सुकृति रैवानी, सहायक आयुक्त स्वाती अग्रवाल, एलएम बिष्ट व सुरजीत सिंह और प्रिंसिपल सुशील कुमार धीमान ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में डॉ. सुकृति रैवानी ने केवि संगठन को जानने, सीखने की संस्कृति विकसित करने और विभिन्न स्तर पर समन्वय विकसित करने के बारे में चर्चा की। सहायक आयुक्त स्वाती अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्राथमिक स्तर, केवि संगठन में इसके समावेश व अनुच्छेद 81-बी पॉक्सो पर बात की। इस दौरान सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह, सहायक आयुक्त एलएम बिष्ट, लेखा अधिकारी आरके मीना, केवि ओएलएफ की प्रिंसिपल रचना देव, ओएनजीसी प्रिंसिपल सुशील कुमार धीमान ने भी अपने विचार रखे। उप प्रधानाचार्य अभिलेख पिल्खवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed