फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kendriya vidyalaya registration start from today For class 2nd and above

आज से शुरू होंगे केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा दो से ऊपर की कक्षाओं के पंजीकरण, ये होगी प्रक्रिया

Tue, 02 Apr 2019 10:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Kendriya vidyalaya registration start from today For class 2nd and above

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा दो और इससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिलों के पंजीकरण मंगलवार से शुरू होंगे। जिन केंद्रीय विद्यालयों में जिस कक्षा में सीटें खाली हैं, उसी हिसाब से आवेदन लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिलों की पहली सूची 26 मार्च को जारी हुई थी। इस सूची के हिसाब से दाखिले चल रहे हैं। कक्षा एक के दाखिलों की दूसरी सूची नौ अप्रैल को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच दो अप्रैल से कक्षा दो और इससे ऊपर की कक्षाओं (11वीं को छोड़कर) में खाली सीटों पर दाखिलों के पंजीकरण शुरू होने जा रहे हैं। पंजीकरण के लिए फॉर्म केंद्रीय विद्यालय से लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पंजीकरण फॉर्म नौ अप्रैल की शाम चार बजे तक संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जमा होंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को दाखिलों की सूची जारी की जाएगी। जिन छात्रों के नाम इस सूची में आ जाएंगे, उन्हें 12 से 20 अप्रैल के बीच दाखिले लेने होंगे।

कक्षा 11 को छोड़कर बाकी कक्षाओं में दाखिलों की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। केंद्रीय विद्यालय 1 के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिन कक्षाओं में जितनी सीटें खाली हैं, उसी हिसाब से पंजीकरण होंगे।

बोर्ड रिजल्ट के बाद होंगे 11वीं में पंजीकरण 
10वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के दस दिन के भीतर 11वीं में दाखिलों के लिए पंजीकरण होंगे। बोर्ड परीक्षा परिणाम के 20 दिन के भीतर दाखिलों की मेरिट जारी हो जाएगी। कक्षा 11 में दाखिलों की अंतिम तिथि एक जुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed