फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Keep a waterless fast and pray to Mother Ahoi

Dehradun News: निर्जल व्रत रख अहोई माता से की संतान के सुख की कामना

Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Keep a waterless fast and pray to Mother Ahoi
पछवादून क्षेत्र में अहोई अष्टमी श्रद्धाभाव से मनाई गई। महिलाओं ने अहोई माता से संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख और समृद्धि की कामना की। शाम को भगवान गणेश, माता पार्वती, शिव और अहोई माता को पकवानों का भोग लगाकर महिलाओं ने व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन




रविवार को विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई क्षेत्र में महिलाओं ने पूरे दिन अहोई अष्टमी का निर्जल व्रत रखा। शाम अहोई माता की कथा सुनने के बाद व्रती महिलाओं ने सबसे पहले गणेश पूजन किया। उसके बाद अहोई माता ध्यान कर उनके चित्र पर दूध, शक्कर और चावल का भोग लगाया। व्रतियों ने माता का चांदी चित्र और दाने से पिरोई गई माला को अहोई माता को अर्पित किया। उसके बाद आकाश में चमकते तारों के दर्शन कर अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। उसके बाद व्रती महिलाओं ने बच्चों और परिवार को चावल की खीर का प्रसाद दिया।
विज्ञापन




पंडित आचार्य सुनील पैन्यूली ने बताया कि अहोई का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रखा जाता है। इस दिन संतानवती महिलाएं निर्जला व्रत रख संतान की दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करतीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed