फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Two people who cheated in name of helicopter ticket

Kedarnath Yatra: हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी करने वाले दो दबोचे, इस तरह लगाया था चूना

Sun, 28 Aug 2022 01:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 Aug 2022 01:52 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पवनहंस हेली कंपनी की फर्जी वेबसाइट बना रखी थी जिसे इंटरनेट पोर्टल पर सार्वजनिक किया गया था। साथ ही टिकट बुकिंग की जानकारी के साथ धनराशि जमा करने को अपने और गांव के गरीब लोगों के खाते नंबर पर अपलोड किए थे।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Two people who cheated in name of helicopter ticket
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर यात्रियों से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस दो आरोपियों को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है। हिमाचल के सोलन निवासी परीक्षित शारदा ने बीते 17 मई को गुप्तकाशी थाना में हेलीकॉप्टर टिकट को लेकर धोखाधड़ी होने की लिखित शिकायत की थी।

विज्ञापन


कहना था कि पवनहंस हेली कंपनी से हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने को लेकर एक अनजान व्यक्ति ने उनसे 1,12000 की धोखाधड़ी की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एक टीम को बिहार के पटना भेजा जहां से धोखाधड़ी के आरोपी कौशल कुमार और राहुल कुमार, निवासी ग्राम नदवा, थाना बाड़, जिला पटना, बिहार को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को आरोपियों को रुद्रप्रयाग लाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाडी जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed