फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Stones fell from hill on Kedarnath walking path traveler from Maharashtra died

Kedarnath Yatra: पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर, चपेट में आने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत

Sat, 16 Aug 2025 02:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Aug 2025 02:25 PM IST
सार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत हो गई। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग की ओर से बाढ़ के खतरे का अंदेशा जताया गया है। साथ ही अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Stones fell from hill on Kedarnath walking path traveler from Maharashtra died
केदारनाथ यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गौरीकुंड से करीब एक किमी. ऊपर केदारनाथ यात्रा मार्ग में छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर मृत यात्री को तत्काल जिला प्रशासन की यात्रा मैनेजमेंट फोर्स एवं पुलिस द्वारा गौरीकुंड अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान परमेश्वर भीम राव खावाल (38) पुत्र भीम राव खावाल निवासीऔरंगाबाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway Blocked: गोपेश्वर में बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से भूस्खलन; भारी मात्रा में गिरा मलबा और पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के खतरे का अंदेशा, अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बाढ़ का खतरा होन की आशंका व्यक्त की गई है। इसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए लोगों का सचेत करने और सभी सावधानियां बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed