फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra is being continuously monitored in view of the orange alert Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड: ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा की लगातार की जा रही मॉनिटरिंग, जिलाधिकारी ने की बैठक

Sat, 26 Sep 2026 03:34 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 03:34 PM IST
सार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से आज विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसी के मद्देनजर रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra is being continuously monitored in view of the orange alert Uttarakhand Weather News
बैठक लेते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र में अधिकारियों के साथ बैठक कर मौसम की स्थिति और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई करें और आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने आपदा परिचालन केंद्र से कैमरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की निगरानी की। साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा की भी लगातार मॉनिटरिंग की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रशासन की टीमें तैनात हैं और मौसम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें

उन्होंने खोज एवं बचाव दलों को भी जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रतिकूल मौसम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed