फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra

बर्फबारी के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा

Sun, 11 May 2014 03:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 May 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra

केदारनाथ यात्रा में मौसम ने खलल डाल दिया है। बर्फबारी और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


सोनप्रयाग चेक पोस्ट में यात्रियों को रोककर मौसम ठीक होने तक इंतजार करने की अपील की जा रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने के कारण फंसे हुए लगभग श्रद्धालुओं को जत्थे में पैदल मार्ग के रास्ते भेजा जा रहा है।

जिन लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है, उनको धाम में ठहराया जा रहा है। ऐसे यात्रियों को नीचे लाने के लिए गुप्तकाशी के निकट नाला हेलीपैड में तीन चॉपर को तैयार रखा गया है।
विज्ञापन


मौसम खुलने पर चॉपर धाम के लिए उड़ान भरेंगे। यहां बता दे कि शनिवार रात लगभग 10 बजे धाम में जोरदार बारिश शुरू हो गई।

लगभग एक घंटे तक धाम में जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई। रात को तापमान गिरने के कारण रविवार सुबह धाम में बर्फबारी भी शुरू हो गई।

श्रद्धालुओं को सुरक्षित पड़ावों पर रुकवाया

kedarnath yatra

सुबह नौ बजे तक चार से पांच ईंच तक बर्फ गिरी। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर तेज बारिश होती रही। इसे देखते हुए प्रशासन ने आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित पड़ावों पर रुकवा दिया।

शनिवार रात धाम में 170 श्रद्धालु रुके थे। मध्यान्ह 12 बजे बाद धाम में बारिश रुकने पर चलने-फिरने में सक्षम लोगों को नीचे भेजना शुरू कर दिया गया।

वहीं, सुबह होते ही एसडीएम ऊखीमठ उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम जखोली लक्ष्मी राज चौहान और पुलिस क्षेत्राधिकारी जीबी पांडे सोनप्रयाग पहुंच गए।

उन्होंने यात्रियों को मौसम ठीक होने तक केदारनाथ यात्रा टालने और बदरीनाथ यात्रा पर जाने की अपील की।

खराब मौसम को देखते हुए सोमवार शाम तक यात्रा रोक दी गई है। यात्रियों को धाम से नीचे लाया जा रहा है। शासन ने तीन चॉपर उपलब्ध कराए हैं। तात्कालिकता के आधार पर जरुरतमंद यात्रियों को चॉपर से लाया जाएगा। यदि मौसम थोड़ा ठीक होता है, तो एसडीएम और सीओ चॉपर से केदारनाथ जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।
- डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग

पवन हंस के दो हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान

kedarnath yatra

केदारनाथ धाम के लिए 12 मई से हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई हैं। लेकिन मौसम बार-बार यात्रा में मुश्‍किल पैदा कर रहा है।

हवाई सेवा के लिए लिमचोली और केदारनाथ में हेलीपैड का निरीक्षण कर डीजीसीए से उड़ान संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए नवनिर्मित मार्ग से पैदल 22 किलोमीटर चलने के बजाए हेली सर्विसेज से जाना आसान रहेगा।

पवन हंस लिमिटेड के दो हेलीकॉप्टर सोमवार से हवाई सेवाएं शुरू कर देंगे।

अगर जरूरत महसूस हुई तो सरकार अन्य कई कंपनियों को हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए आमंत्रित कर सकती है।

लिमचोली के अलावा देहरादून से भी हेलीकॉप्टर सर्विस फाटा तक की ली जा सकती है, जहां से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी जाएगी।

पवन हंस ने हेलीकॉप्टर सेवा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर सेवाओं को किराया दर हो सकती है कम

kedarnath yatra

इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं को किराया दर कम रखे जाने का बात सरकार कर रही है।

सरकार की तरफ से इसके लिए रियायत का प्रावधान पहले से किया गया है। सीएम हरीश रावत ने बताया कि लिमचोली से हेलीकॉप्टर सेवा सोमवार से शुरू की जा रही है।

सीएम हरीश रावत ने कहा कि विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों में चार धाम यात्रा शुरू किया गया है।

चार धाम यात्रा के लिए सड़कों के पुनर्निर्माण और बेहतर बनाने का कार्य जारी रहेगा।

चार धाम यात्रा मार्ग में होगा और सुधार

kedarnath yatra

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा दुनिया भर में आस्था का केंद्र है, जिस पर प्रदेश की आर्थिकी व स्थानीय लोगों की आजीविका टिकी है।

सरकार ने यात्रा के महत्व को ध्यान में रखकर विपरीत हालात में दिन रात पुनर्निर्माण कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि श्रद्धालु केदारनाथ सहित सभी जगह पहुंच रहे हैं। अगले एक से दो वर्ष के भीतर यात्रा अपने पूर्व के वैभव को प्राप्त कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed