फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2023: Youth from Vrindavan stuck in six feet of snow near Sumeru mountain SDRF rescued safely

Kedarnath: सुमेरु पर्वत के पास छह फीट बर्फ में फंसा वृंदावन का युवक, SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू

Fri, 26 May 2023 10:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 May 2023 10:27 PM IST
सार

वृंदावन का 38 वर्षीय युवक सचिन गुप्ता बीते बृहस्पतिवार को केदारनाथ दर्शन के लिए आया था। शुक्रवार सुबह वह केदारनाथ से भैरवनाथ मंदिर की ओर चला गया। वहां से वह सीधे सुमेरु पर्वत की तरफ निकला।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2023: Youth from Vrindavan stuck in six feet of snow near Sumeru mountain SDRF rescued safely
सुमेरू पर्वत के पास बर्फ में फसे युवक को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम से चार किमी ऊपर सुमेरु पर्वत के पास बर्फ में फंसे एक यात्री का एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने सकुशल रेस्क्यू किया। पीड़ित यात्री को धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन


वृंदावन का 38 वर्षीय युवक सचिन गुप्ता बीते बृहस्पतिवार को केदारनाथ दर्शन के लिए आया था। शुक्रवार सुबह वह केदारनाथ से भैरवनाथ मंदिर की ओर चला गया। वहां से वह सीधे सुमेरु पर्वत की तरफ निकला।
विज्ञापन


Chardham Yatra: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मुंबई के 18 वर्षीय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बताई जा रही वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दूर जाने के बाद वह वहां बर्फ में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं निकल पाया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इसके बाद जिला आपदा कंट्रोल रूम और केदारनाथ पुलिस चौकी को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उसके फंसे होने की सूचना दी गई। 

भैरव मंदिर से ऊपर जाने की अनुमति नहीं

इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के दिशा-निर्देश पर एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों का दल शाम साढ़े चार बजे कोहरे व बूंदाबांदी के बीच युवक की खोजबीन के लिए केदारनाथ से रवाना हुआ। लगभग दो घंटे बाद दल यात्री तक पहुंचा। दल ने यहां पाया कि वह बर्फ में फंसा हुआ है। इसके बाद दल ने युवक का रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया। 

रजवार ने बताया कि भैरवनाथ मंदिर से ऊपर की तरफ जाने की किसी को कोई अनुमति नहीं है। यह युवक किससे पूछकर वहां गया, इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है, कि वह केदारनाथ व भैरवनाथ मंदिर के अलावा क्षेत्र में कहीं भी ऊपरी तरफ जाने का प्रयास न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed