फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Video Viral on Social media Fight between parking staff and passengers five people arrested

Kedarnath Dham: यात्रा पड़ाव पर पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हुई मारपीट, पांच लोग गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 01:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jun 2025 01:53 PM IST
सार

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पार्किंग कर्मचारी व यात्रियों में लाठी-डंडे चले। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों में किसी बात पर हुई बहस मारपीट में बदली।

विज्ञापन
Kedarnath Video Viral on Social media Fight between parking staff and passengers five people arrested
केदारनाथ यात्रा पड़ाव पर मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सीतापुर स्थित पार्किंग में पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर स्थित पार्किंग में किसी बात पर कुछ यात्रियोंं की पार्किंग कर्मियों के साथ बहस हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चल गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लाठी लेकर जमीन पर बैठे लोगों को मार रहे हैं। लाठी लिए लोग इधर-उधर भी दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो का संज्ञान लेते हुए सोनप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पार्किंग ठेकेदार सहित घटना में शामिल लोगों को कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में दीपक चंद्र, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कोहली, सुदर्शन चंद्र और दुर्गेश निवासी रुद्रप्रयाग जनपद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: काली रात...दीवार गिरी...और बिखर गया पूरा संसार; मलबे में दबकर खामोश हो गई बच्चों की मासूम हंसी

इधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सीतापुर पार्किंग में यात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद और मारपीट हुई है। मामले में पार्किंग ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की गई है। बताया कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed