फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath UCADA finance controller died after being hit by a helicopter in kedarnath Uttarakhand news in hindi

Kedarnath: धाम में हादसा, निरीक्षण के लिए पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक की हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से मौत

Sun, 23 Apr 2023 03:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Apr 2023 03:29 PM IST
सार

केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी हादसे का शिकार हो गए। हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Kedarnath UCADA finance controller died after being hit by a helicopter in kedarnath Uttarakhand news in hindi
हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से अधिकारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रण अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा सहित अन्य जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।

विज्ञापन

 

रविवार को यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे हुए थे। दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे वह वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की तरफ गए। लेकिन अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से कई लोगों ने आवाज भी दी कि वह उल्टी तरफ से जा रहे हैं। लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज, केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान केदारनाथ में मौजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से यूकाडा वित्त नियंत्रक हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए दूसरी तरफ से जा रहे थे, जिस कारण वह टेल रोटर की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचनामा किया जा रहा है। जिसके बाद शव को संभवतः देहरादून भेजा जाएगा। इधर, पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि हादसे के कारणों का सही पता जांच के बाद ही लग पाएगा। उन्होंने सेल्फी लेने के चलते हादसा होने की बात को पूरी तरह से नकारा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed