फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath: Reconstruction works will speed up, work will be done at night too

Kedarnath : पुनर्निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, रात में भी होगा काम, बढ़ाई जाएगी मजदूरों की संख्या

Wed, 05 Jul 2023 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 02:13 AM IST
सार

इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Kedarnath: Reconstruction works will speed up, work will be done at night too
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य तेजी से पूरे हों इसके लिए अब वहां रात में भी कार्य कराए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कार्य समय से पूर्ण हों, इसके लिए अधिक से अधिक श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। रात्रि शिफ्ट में भी कार्य किए जाएं।
विज्ञापन


कहा, निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने वैकल्पिक ट्रैक रूट के शीघ्र निर्माण के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मिलकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लिंचोली का भी मास्टर प्लान शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें, इसके लिए साप्ताहिक समय सीमा निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ में बन रहे अस्पतालों के उपकरण आदि खरीदने के लिए भी शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि संगम घाट का कार्य 18 अगस्त और एलिवेटेड ब्रिज का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।


सिविक एमेनिटी बिल्डिंग 30 नवंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस मौके पर ओएसडी भास्कर खुल्बे, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे एवं डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed