फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath: Reconstruction work will start again from March 15

Kedarnath: 15 मार्च से फिर शुरू होगा पुनर्निर्माण कार्य, सरकार ने कहा प्रभावित नहीं होगी यात्रा

Fri, 03 Feb 2023 09:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Feb 2023 09:17 PM IST
सार

केदारनाथ में यात्रा कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, पुलिस थाना, मंदिर समिति का भवन, 50 बेड क्षमता का अस्पताल, धर्मशाला, रावल एवं पुजारी निवास, पर्यटन सुविधा केंद्र, मंदाकिनी व सरस्वती आस्थापथ के साथ लगते दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kedarnath: Reconstruction work will start again from March 15
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम में चल रहे दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों से आगामी यात्रा प्रभावित नहीं होगी। इसके लिए सरकार ने वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से केदारनाथ धाम में 570 मीट्रिक टन सामान पहुंचा दिया है। 15 मार्च से फिर से काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में कई काम किए जा रहे हैं। इसमें यात्रा कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, पुलिस थाना, मंदिर समिति का भवन, 50 बेड क्षमता का अस्पताल, धर्मशाला, रावल एवं पुजारी निवास, पर्यटन सुविधा केंद्र, मंदाकिनी व सरस्वती आस्थापथ के साथ लगते दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


Joshimath: चिंताजनक! जिस जलधारे को पूजती थीं दुल्हनें, भू-धंसाव के बाद अब सूख गया वो प्राकृतिक जल स्रोत
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जनवरी तक पुनर्निर्माण कार्य किया गया लेकिन बर्फबारी के बाद वर्तमान में काम बंद है। इससे पहले केंद्र सरकार और वायु सेना की मदद से चिनूक हेलिकाप्टर से निर्माण कार्यों का सामान केदारनाथ पहुंचाया गया। जिसमें मशीनरी व अन्य सामान शामिल हैं।

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि आगामी पर्यटन सीजन एक मार्च से शुरू होगा। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 15 जनवरी तक काम किया गया। वायु सेना की मदद से 570 मीट्रिक टन सामग्री केदारनाथ पहुंचाई गई। जिससे चारधाम यात्रा शुरू होने पर निर्माण सामग्री ले जाने के कारण श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। 15 मार्च के बाद दोबारा से निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed