फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath pilgrims can complaint against vendors

केदारनाथ में तीर्थयात्रियों से एक भी रुपया लिया ज्यादा, तो एकाउंट में होगा वापस

Sat, 06 May 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 06 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
kedarnath pilgrims can complaint against vendors
kedarnath - फोटो : amarujala

केदारनाथ यात्रा को बेहतर, सुव्यवस्थित बनाने के साथ ही यात्रियों से होने मनमानी को रोकने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से फीडबैक लेने की योजना शुरू की है। इसके तहत शनिवार को पहले दिन एक शिकायत भी दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने घोड़ा-खच्चर संचालक द्वारा तय दरों से अधिक भाड़ा वसूलने की शिकायत की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


3 मई से शुरू हुई बाबा केदार की यात्रा में पहले दिन से ही पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों की ओर से मनमानी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सक्रिय हो गया। यात्रियों के साथ मनमानी न हो इसके लिए सोनप्रयाग व गौरीकुंड में विशेष काउंटर खोला गया है, जहां यात्री यात्रा से जुड़ी खामियों को दर्ज कराने के साथ बेहतरी के सुझाव भी दे सकते हैं।
विज्ञापन


इन सुझावों के आधार पर आगे के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। शनिवार को यात्रा को लेकर एक शिकायत दर्ज हुई है, जिसमें एक यात्री ने घोड़ा-खच्चर संचालक द्वारा तय दरों से अधिक वसूलने की बात कही है। यात्रा मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संचालक की मजदूरी रोक दी गई है। उसके द्वारा तय दर से अधिक वसूली गई धनराशि को प्रीपेड काउंटर पर जमा करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5379 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

kedarnath pilgrims can complaint against vendors

​साथ ही शिकायतकर्ता के मोबाइल पर संपर्क कर उसका बैंक खाता मांगा गया है, जिसमें उस राशि को जमा कर दिया जाएगा। ऐसे ही अन्य यात्रियों को भी यह सुव‌िधा दी जाएगी। अन्य यात्रियों ने प्रशासन की इस व्यवस्था को सराहा है।

गौरीकुंड और सोनप्रयाग में प्रीपेड काउंटर पर जहां दिन में तीन बार यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व थाना/चौकी प्रभारी द्वारा चेकिंग की जा रही है। वहीं, पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली, छानी कैंप में एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों की तैनाती की जा रही है।

इधर, बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से यात्रा का फीड बैक लिया जा रहा है। 

5379 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की यात्रा के चौथे दिन 5379 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर दर्शन किए, जिसमें 2756 पुरुष, 2498 महिलाएं और 125 बच्चे शामिल थे। धाम में अभी तक 26757 यात्री दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed