फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath movie online advance booking ticket money refund

उत्तराखंड में 'केदारनाथ' फिल्म पर लगा बैन, एडवांस बुकिंग करने वाले घबराए नहीं मिलेगा रिफंड

Sat, 08 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
kedarnath movie online advance booking ticket money refund
kedarnath

विवादित दृश्य फिल्म न हटाए जाने के बाद सारा और सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' पर उत्तराखंड में बैन लग गया है। लेकिन इस फिल्म की एडवांस बुकिंग करवाने वाले लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें टिकट का पैसा रिफंड किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'केदारनाथ' की एडवांस बुकिंग केवल देहरादून के वसंत विहार स्थित कार्निवाल सिनेमा में थी। लेकिन फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगने के बाद विभिन्न साइटों से फिल्म की बुकिंग हटा दी गई। ऐसे में पहले ही टिकट बुक करा चुके दर्शकों का पैसा अब ऑनलाइन उनके बैंक अकाउंट में रिफंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विकास मॉल कार्निवाल सिनेमा के राहुल ने बताया कि केदारनाथ की एडवांस बुकिंग गुरुवार रात 12 बजे हटा दी गई थी। फिल्म के लिए जितनी भी एडवांस बुकिंग हुई थीं, उनके रुपए बुक माई शो से बैंक अकाउट में आ जाएंगे। इस संबंध में बुक माई शो को हमारे द्वारा मेल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में सितंबर और अक्टूबर माह में केदारनाथ फिल्म की शूटिंग गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण, सोनप्रयाग, रामबाडा, चोपता और केदारनाथ धाम में की गई थी। रामबाड़ा के दृश्य त्रियुगीनारायण में दर्शाए गए। 

शूटिंग के दौरान ही फिल्म की कहानी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा हो गया था। टीजर जारी होने के बाद तो विरोध और भी ज्यादा बड़ गया था। 

भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उसके दृश्यों पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। इससे पहले दिन में  फिल्म केदारनाथ के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने बृहस्पतिवार को शहरभर में प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed