फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath highway construction

30 अप्रैल तक केदारनाथ हाईवे होगा पूरा

Wed, 02 Apr 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 02 Apr 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
kedarnath highway construction
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को 30 अप्रैल तक डामरीकरण करने का लक्ष्य तय कर दिया गया है।
विज्ञापन


काम जल्द हो इसके लिए हाईवे को तीन टुकड़ों में विभाजित किया गया है। बीआरओ और लोनिवि अलग-अगल पैच पर निर्माण कार्य करेंगे।

अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
अपर मुख्य सचिव (एसीएस) राकेश शर्मा ने केदारघाटी के हवाई सर्वेक्षण के पश्चात जिला प्रशासन को ये निर्देश दिए। राकेश शर्मा ने मंगलवार को चॉपर से सोनप्रयाग से भीमबली तक पैदल मार्ग का हवाई निरीक्षण किया।

इसके बाद वह चॉपर से रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने शराब लॉटरी प्रक्रिया में बैठे डीएम डा. राघव लंगर को जीएमवीएन गेस्ट हाउस में बुला लिया।

तीन भागों में बंटा काम

उन्होंने 30 अप्रैल तक केदारनाथ एनएच का सुधारीकरण के साथ ही डामरीकरण की जानकारी डीएम को दी। इसके लिए रुद्रप्रयाग से कुंड तक लोनिवि, कुंड से फाटा तक बीआरओ और फाटा से गौरीकुंड तक लोनिवि डामरीकरण करेगा। डीएम ने बताया कि शीघ्र ही फाटा में हॉट मिक्स प्लांट लग जाएगा।
विज्ञापन


केदारनाथ पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से करने के लिए लोनिवि गुप्तकाशी का फोकस पैदल मार्ग पर रहेगा। इसके लिए लोनिवि गुप्तकाशी के ईई भीमबली में ही कैंप करेंगे। पैदल मार्ग पर बेहतर संचार सुविधा के लिए लिनचोली और गरुड़चट्टी में बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed