फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Helicopter Crash Pilot Chauhan had become father of twins just two months ago

Kedarnath Helicopter Crash: दो माह पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे पायलट चौहान, अब घर में छाया मातम

Sun, 15 Jun 2025 10:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jun 2025 10:18 PM IST
सार

सुबह पहली फ्लाइट से पायलट राजवीर सिंह चौहान गुप्तकाशी से केदारनाथ गए थे और वहां यात्रियों के सवार होते ही वापस गुप्तकाशी के लिए उड़े। लेकिन मंजिल से कुछ पहले ही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Pilot Chauhan had become father of twins just two months ago
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (सेनि) राजवीर सिंह चौहान दो माह पूर्व ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। उनकी पत्नी दीपिका भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


रविवार को सुबह पहली फ्लाइट से पायलट राजवीर सिंह चौहान गुप्तकाशी से केदारनाथ गए थे और वहां यात्रियों के सवार होते ही वापस गुप्तकाशी के लिए उड़े। लेकिन मंजिल से कुछ पहले ही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पायलट ने हेलिकॉप्टर को बचाने के लिए नीचे भी उतारा, लेकिन पंखों के पेड़ से टकराने से वह क्रैश हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पायलट चौहान, इसी वर्ष आर्यन कंपनी से जुड़े थे और उनके पास केदारनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर उड़ाने का 80 घंटे से अधिक का अनुभव हो गया था। पायलट चौहान दो माह पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। जयपुर निवासी चौहान की पत्नी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath Helicopter Crash: आर्यन हेली एविएशन कंपनी पर मुकदमा दर्ज, हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई सात लोगों की मौत

जिला चिकित्सालय में लाए गए सभी शव
 हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए सात यात्रियों में छह बुरी तरह से जल चुके थे। इनमें दो की स्थिति ऐसी थी कि उन्हें पहचाना जा सके। शेष चार शवों को पहचानना मुश्किल हो रहा था। उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि परिजनों के लिए सभी शव आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रखे गए हैं। परिजनों की सहायता के लिए प्रभारी तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी को नामित किया गया है। उनके मोबाइल नंबर 9858588230 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सहयोग के लिए राजपाल सिंह रावत और राजस्व उप निरीक्षक धनपाल सिंह पंवार को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों अधिकारियों के मोबाइल नंबर क्रमश: 9758024578 और 9627722295 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed