फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Seva 2025 ticket booking full thugs become active, watch live how they are doing fraud

Kedarnath Heli Seva: टिकट बुकिंग फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें कैसे बना रहे यात्रियों को शिकार

Wed, 09 Apr 2025 08:53 AM IST
अलका त्यागी रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Apr 2025 08:53 AM IST
सार

Kedarnath Heli Seva 2025: हर साल ठग हेली सेवा की असली वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगते हैं। मंगलवार को भी जब बुकिंग फुल हुई तो ठग सक्रिय हो गए। नीचे वीडियो में देखिए ठग कैसे ठगी करते हैं..

विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva 2025 ticket booking full thugs become active, watch live how they are doing fraud
- फोटो : FREEPIK

विस्तार

केदारनाथ हेली सेवा का मई का स्लॉट पलक झपकते ही फुल हो गया। इसी के साथ सक्रिय हो गए साइबर ठग। बुकिंग का प्रयास कर रहे लोगों को इन ठगों ने फोन कर बुकिंग कराने का दावा किया। मई में किसी भी दिन की बुकिंग के लिए 25 हजार रुपये मांगे गए। इस मोबाइल नंबर पर जब अमर उजाला ने संपर्क किया तो मामला सही पाया गया। ठगों ने आधे पैसे पहले और आधे टिकट मिलने के बाद देने को कहा। यही नहीं ठग तो ऑनलाइन पंजीकरण कराने को भी तैयार हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलवार को जब हेली सेवा बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू हुई तो चंद मिनटों में ही पूरे मई के स्लॉट बुक हो गए। ऐसे में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रह गए। साइबर ठगों ने ऐसे लोगों को फंसाने की कोशिश शुरू कर दी। सवाल यह है कि जब सभी स्लॉट फुल हो गए तो ठग किस तरह से बुकिंग का दावा कर रहे हैंं। इसी की पड़ताल करने के लिए अमर उजाला ने टिकट बुक करने का दावा कर रहे व्यक्ति के नंबर पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: 12 बजे खुली वेबसाइट, पांच घंटे के अंदर ही 31 मई तक की पूरी बुकिंग फुल

सामान्य कॉलिंग का नहीं था रिचार्ज, व्हाट्सएप पर हुई बात
इस नंबर पर जब अमर उजाला रिपोर्टर ने कॉल किया तो पता चला कि उसकी सेवाएं रिचार्ज न होने के कारण समाप्त कर दी गई हैं। इसके बाद एक प्रयास व्हाट्सअप कॉलिंग का किया गया। नंबर की डीपी पर श्रीकेदारनाथ धाम का फोटो लगा था। व्हाट्सअप कॉल पर चंद सेकेंड बात हुई। इसके बाद उसने चैटिंग शुरू कर दी। चैटिंग के कुछ अंश...



ठग- पिक-अप प्वइंट बताएं
रिपोर्टर- सिरसी
ठग- एक तरफ से या दोनों तरफ से
रिपोर्टर- दोनों तरफ से
ठग- उसी दिन लौटना है या अगले दिन सुबह
रिपोर्टर- अगले दिन
ठग- कितने लोग हैं
रिपोर्टर- तीन
ठग- बुकिंग दिनांक बताओ
रिपोर्टर- 11 मई
ठग-ओके चेक करके बताता हूं, कुछ देर बाद...पिक-अप टाइम सिरसी से 3.15 पीएम, अगले दिन वापसी 11.20 एएम...ओके

इसके बाद ठग ने सिरसी से प्रति व्यक्ति किराया व्हाट्सअप कॉल पर बताया। बताया कि 6060 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा और जाने वालों का विवरण मांगा। रिपोर्टर ने कहा कि रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन करा लेंगे तो कहा कि वो फ्री में रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।

कोई अधिकृत एजेंट नहीं है
ठग ने अपना एक कार्ड भी ऑनलाइन भेजा है। इसमें उसका नाम हर्ष यादव लिखा है। साथ ही लिखा है कि वह आईआरसीटीसी से अप्रूव है। बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से किसी एजेंट या एजेंसी को इस काम के लिए अप्रूवल नहीं दिया गया है।

इन बातों का रखें ध्यान
- केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही बुकिंग की जाएगी।
- बुकिंग के लिए कोई अन्य पोर्टल या एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
- किसी भी मोबाइल नंबर पर बात न करें।
- भुगतान भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही किया जाएगा।
- किसी के भी क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर भुगतान न करें।
- ठगी की आशंका होने पर 1930 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed