{"_id":"67f3e9b48e5c9936cf008144","slug":"kedarnath-heli-service-2025-irctc-portal-will-open-for-online-booking-of-tickets-from-today-apply-here-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Heli Service: 12 बजे खुली वेबसाइट, पांच घंटे के अंदर ही 31 मई तक की पूरी बुकिंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Heli Service: 12 बजे खुली वेबसाइट, पांच घंटे के अंदर ही 31 मई तक की पूरी बुकिंग फुल
Tue, 08 Apr 2025 09:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:21 PM IST
सार
Kedarnath Heli Service 2025: केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुल रहे हैं। इसी दिन से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से हेली सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की 31 मई तक टिकटों की बुकिंग पांच घंटे के भीतर फुल हो गई। आईआरसीटीसी ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन हेली टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट ओपन की। कुछ ही घंटों में पूरे मई महीने की टिकट बुक हो गए। जिससे कई यात्रियों को टिकट बुक न होने से निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुल रहे हैं। इसी दिन से गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से हेली सेवाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने दो से 31 मई तक की यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग शुरू करने की आठ अप्रैल को तारीख तय की थी। इसके आधार पर आईआरसीटीसी ने टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in को खोला।
विज्ञापन
शाम पांच बजे तक पूरे महीने की हेली टिकट फुल हो गई। कई यात्री अलग-अलग तिथियों में हेली टिकट बुक कराने में 12 बजे से लैपटॉप खोल कर बैठ गए थे। लेकिन जब तक टिकट के लिए जानकारी भरने के बाद पेमेंट मोड तक पहुंचते तब तक टिकट बुक हो चुके थे। जिससे उन्हें मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन
Chardham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ में नहीं बना सकेंगे वीडियो और रील, मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल बैन
यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग की जा रही है। वेबसाइट खुलने के कुछ ही घंटों में 31 मई तक की सभी टिकट फुल हो चुकी है। आगे की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग की दोबारा से तिथि तय की जाएगी।
ये होगा प्रति यात्री आने-जाने का किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ -8532 रुपयेफाटा से केदारनाथ-6062 रुपये
सिरसी से केदारनाथ-6060
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन